29 C
Mumbai
Wednesday, February 4, 2026
होमदेश दुनियाअमित शाह बोले- एनडीए ने बिहार में खत्म किया जंगलराज और परिवारवाद!

अमित शाह बोले- एनडीए ने बिहार में खत्म किया जंगलराज और परिवारवाद!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपने वोटों का इस्तेमाल सही जगह पर कीजिए।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान तेज हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनाव प्रचार अभियान में शनिवार को लगातार दूसरे दिन उतरे और चुनावी सभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को खगड़िया में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनाने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव बिहार में जंगलराज लाना है या विकास का राज लाना है, यह तय करने वाला चुनाव है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आप अपने वोटों का इस्तेमाल सही जगह पर कीजिए। उन्होंने कहा कि आज हम पांच दल एकजुट होकर पांडव की तरह चुनावी मैदान में हैं। उन्होंने इस गठबंधन के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अगर राजद की सरकार आई तो उसके साथ जंगलराज भी आएगा और अगर एनडीए की सरकार बनी तो ‘विकसित बिहार’ पूरे भारत में अपना डंका बजाएगा। उन्होंने राजद शासन काल की चर्चा करते हुए कहा कि उस दौर में अपहरण, हत्या, लूट और दुष्कर्म रोज की बात होती थी। आज राजद के नेता हत्या की बात कर रहे हैं, ऐसा लगता है कि सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।

उन्होंने कहा कि एनडीए की 20 साल की सरकार में एक भी बड़ा नरसंहार बिहार में नहीं हुआ। एनडीए सरकार ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दी, परिवारवाद समाप्त किया और सबसे बड़ी बात, बिहार को नक्सलवाद से मुक्त किया।

उन्होंने कहा कि बिहार विकास के इंजन से लैस होकर डबल इंजन के साथ विकास की राह पर है। उन्होंने कहा कि हम लोगों की नीति स्पष्ट है: स्कूल, कॉलेज में पढ़ाई, समय पर दवाई, खेतों में सिंचाई, और सभी घरों में पानी की सप्लाई। उन्होंने महागठबंधन को निशाने पर लेते हुए कहा कि वहां सिर्फ दो चीजें हैं: भ्रष्टाचार और परिवारवाद।

उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतीश कुमार के ऊपर जहां चार आने के घोटाले का भी आरोप नहीं है, जबकि लालू यादव ने चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला सहित कई घोटाले किए। उन्होंने घुसपैठियों की चर्चा करते हुए उपस्थित लोगों से पूछा कि क्या बिहार से घुसपैठियों को भगा देना है या नहीं? सभी लोगों ने हाँ में जवाब दिया। इस क्रम में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की चलाई जा रही योजनाओं का भी जिक्र किया।

यह भी पढ़ें-

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने राहुल गांधी को सही नेता नहीं बताया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,277फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें