30 C
Mumbai
Sunday, December 28, 2025
होमराजनीतिकाशी से होगा चुनावी 'शंखनाद, अमित शाह कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का...

काशी से होगा चुनावी ‘शंखनाद, अमित शाह कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

Google News Follow

Related

गृह मंत्री अमित शाह 12 नवंबर को काशी के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान गृह मंत्री आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर जहां कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश विधान सभा जीत के लिए कार्यकर्ताओं से  उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने के गुरु मंत्र भी देंगे।

यूपी में भाजपा की चुनावी रणनीति के प्रमुख रणनीतिकार माने जाने वाले अमित शाह 2014 के लोकसभा चुनाव के समय से ही राज्य की रणनीति के केंद्र में रहे हैं। इसके बाद चाहे वह विधानसभा का चुनाव हो या लोकसभा का, शाह की रणनीति पर ही पार्टी अमल कर आगे बढ़ती रही है। अब एक बार फिर शाह प्रदेश के कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्री देने जा रहे हैं। नवंबर में शाह के दो बड़े दौरे उत्तर प्रदेश में होंगे, जिसमें पहला दौरा 12-13 नवंबर को है। दूसरा दौरा 19 से 21 नवंबर के बीच होगा।
पार्टी की हाल में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खासा महत्व दिया था, जो उसकी चुनावी रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। अब पार्टी पूरी तरह चुनावी मूड में है और उसने देश के सबसे बड़े राज्य के लिए देश भर के अपने चुनिंदा कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न मोर्चों पर तैनात करने का फैसला किया है। यह कार्यकर्ता इसी माह अपने-अपने क्षेत्रों की कमान संभालेंगे और विधानसभा चुनाव तक वहीं डटे रहेंगे।  हर विधानसभा क्षेत्र में इनकी तैनाती होगी। इनमें मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली के कार्यकर्ताओं की संख्या ज्यादा होगी। सामाजिक व राजनीतिक समीकरणों के साथ चुनावी रणनीति से जुड़े कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में बुलाया गया है।

 ये भी पढ़ें 

CM योगी को कार्यकारिणी में बुलाने के क्या है मायने? क्या यह ‘उम्मीद’ लाई

BMC चुनाव: BJP-RPI का होगा गठबंधन,आठवले ने दिए संकेत  

CM आदित्यनाथ योगी का ऐलान: पार्टी जहां से कहेगी वहीं से लडूंगा चुनाव

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,560फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
285,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें