31 C
Mumbai
Saturday, September 26, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमराजनीतिअमित शाह का UP दौरा: सदस्यता अभियान में इन जातियों पर होगा...

अमित शाह का UP दौरा: सदस्यता अभियान में इन जातियों पर होगा फोकस! 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय  उत्तर प्रदेश के दौरे पर जाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अमित शाह 29 अक्टूबर को यहां पहुंचेंगे। इस दौरान गृह मंत्री पार्टी के सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। इसके अलावा चुनावी तैयारियों की भी जानकारी लेंगे। बताया जा रहा है सदस्यता अभियान के दौरान अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग पर फोकस किया जाएगा।

गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे को यूपी के मिशन-2022 की दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शाह 29 अक्टूबर को सुबह 11 बजे डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वे कुछ लोगों को खुद भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। इसी के साथ पूरे प्रदेश में वृहद स्तर पर पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा। पार्टी ने इस बार प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है।इसके बाद अमित शाह पार्टी कार्यालय पर संगठन के पदाधिकारियों संग पार्टी के चुनावी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा करेंगे। वे पार्टी के पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों से भी मिलेंगे। वे 29 की रात प्रदेश कार्यालय में ही ठहरेंगे। वहीं 30 को भी कई बैठकों में हिस्सा लेंगे।
सोमवार को बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला व अमरपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री संजय राय सहित अवध क्षेत्र के पदाधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव के लिए बीजेपी ने कमर कसना शुरू कर दिया है। पार्टी नेताओं द्वारा लगातार बैठकें और फीडबैक लिए जा रहे है। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व लगातार यूपी के दौरे पर आ रहा है। एक दिन पहले ही पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे पर थे जहां उन्होंने उत्तर प्रदेश को 9 मेडिकल कॉलेजों की सौगात दी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,243फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें