31.2 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमस्पोर्ट्सतो क्या भारत सेमीफाइनल से पहले ही ICC T20 वर्ल्ड कप से...

तो क्या भारत सेमीफाइनल से पहले ही ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा

अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रनों से हराकर भारत के सामनेखड़ी की मुश्किल  

Google News Follow

Related

दुबई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में शुरूआती दौर में लगा झटका भारत को उबरने नहीं दे रहा है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है।  यह पेंच अफगानिस्तान की स्कॉटलैंड पर मिली बड़ी जीत से फंस गया है। अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 130 रन से हराया। टूर्नामेंट में आगे जाकर रनरेट को लेकर भारत को मुश्किल होगी।

टूर्नामेंट में बेशक भारत ने अभी एक ही मैच खेला है, लेकिन उसमें जो उसे 10 विकेट से हार मिली है, उसका दर्द उसे आखिर तक सालेगा मामला यहीं तक रहता तो हालात को काबू में किया जा सकता था,लेकिन अफगानिस्तान की 130 रन की बड़ी जीत के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भारत का रनरेट माइनस में है। जबकि उसके मुकाबले पाकिस्तान और अफगानिस्तान का रनरेट प्लस में है। सुपर 12 में दोनों ग्रुप से दो-दो टीमों को सेमीफाइनल में जाना है। भारत को अगला मैच 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलना है, लेकिन, उसमें जीत की अपनी रणनीति बनाने से पहले ये उम्मीद करनी होगी कि आज पाकिस्तान, न्यूजीलैंड को हरा दे।
क्योंकि अगर न्यूजीलैंड जीत गया तो मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। पाकिस्तान आज न्यूजीलैंड को हरा दे और फिर भारत थोड़ी बड़ी जीत 31 अक्टूबर को कीवी टीम पर दर्ज करता है तो मामला थोड़ा सुधर सकता है। लेकिन, अगर ये उम्मीद परवान नहीं चढ़ी तो भारत सेमीफाइनल की रेस से बाहर होता दिख सकता है।  भारत को 31 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलने के बाद 5 नवंबर को स्कॉटलैंड और 8 नवंबर को अफगानिस्तान का सामना करना होगा। इन तीनों मुकाबलों में कम से कम दो में उसे बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,366फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें