28 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमदेश दुनियाअनिल विज बोले: तिरंगा यात्रा में दिखा शौर्य, पाकिस्तान आया घुटनों पर​!

अनिल विज बोले: तिरंगा यात्रा में दिखा शौर्य, पाकिस्तान आया घुटनों पर​!

इस यात्रा में लोगों का खूब उत्साह देखने को मिला जिससे साबित होता है कि अगर जरूरत पड़ी तो लोग खुद बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हो सकते है।

Google News Follow

Related

देशभर में भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। रविवार को हरियाणा के अंबाला में ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी को लेकर अंबाला छावनी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।

तिरंगा यात्रा में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हिस्सा लिया और लोगों के साथ मिलकर इस यात्रा को सफल बनाया। विज बोले कि अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई है, इस यात्रा में लोगों का खूब उत्साह देखने को मिला जिससे साबित होता है कि अगर जरूरत पड़ी तो लोग खुद बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हो सकते है। चार दिन में भारत की सेना ने पाकिस्‍तान को घुटने पर ला दिया।

कैबिनेट मंत्री हरियाणा अनिल विज ने बताया कि पाकिस्‍तान लंबे समय से अपनी हरकतों में लगा है। पाकिस्‍तान ने हमारे निहत्‍थे और निर्दोष लोगों को मारा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खामोश रहने वाले नहीं हैं। पीएम ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि आतंकवाद और आतंक के आकाओं को बक्‍शा नहीं जाएगा, इनको मिट्टी में मिला देंगे।

पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान पर कार्रवाई के लिए भारतीय सेना को खुली छूट दे रखी थी। ऑपरेशन सिंदूर में सेना ने आतंक के 9 ठिकानों को तबाह कर दिया। इस दाैरान पाकिस्‍तान का एयरबेस और डिफेंस सिस्‍टम भी ध्‍वस्‍त कर दिया।

इस दौरान अनिल विज ने तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अंबाला छावनी की जनता को बधाई दी और कहा कि जिस प्रकार पाकिस्तान ने हमला किया और भारत ने उसका जवाब दिया, वो ये दर्शाता है कि भारत किसी से कम नहीं है, अभी भी ये लड़ाई खत्म नहीं हुई है।

ऑपरेशन सिंदूर की इस कामयाबी पर आज पूरे देश में उत्साह है और लोग खुद इस कामयाबी को मना रहे है। आज भी बड़ी संख्या में लोगों ने इस यात्रा में शामिल होकर ये दिखा दिया कि हिंदुस्तान किसी से कम नहीं है, जरूरत पड़ी तो ये लोग खुद भी बॉर्डर पर जाकर पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हो सकते है।
 
यह भी पढ़ें-

खोपोली से तीन बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, शरण देने वाली महिला भी हिरासत में!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,091फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें