30.1 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस को एक और झटका : पोस्टर गर्ल वंदना ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को एक और झटका : पोस्टर गर्ल वंदना ने दिया इस्तीफा

कहा,मैं 5-6 साल से कांग्रेस में सक्रिय हूं। पदाधिकारी हूं, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। प्रियंका जी ने कहा कि महिलाओं को 40 फीसदी मौका देंगे तो मुझे लगा मुझे भी मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Google News Follow

Related

​​उत्तर प्रदेश विधान चुनाव में कांग्रेस को एक और झटका लगा।शक्ति विधान की पोस्टर पर दिखने वाली वंदना टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रही थी। आंतोगत्वा वह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में जाने का ऐलान कर दिया है। वंदना ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। गत दो वर्षों से उनसे नहीं मिल पाई हैं।


‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह भी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं। पार्टी से नाराज वंदना सिंह ने कहा कि मैं 5-6 साल से कांग्रेस में सक्रिय हूं। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हूं। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को 40 फीसदी मौका देंगे तो मुझे लगा मुझे भी मौका दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

​​
वंदना ने कहा कि पार्टी ने पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी करके उन लोगों को टिकट दिया जो कुछ ही दिन पहले पार्टी में आई हैं। यदि इसी तरह पुराने लोगों को नजरअंदाज किया गया तो कोई पार्टी का झंडा उठाने वाला नहीं है। वंदना ने कहा कि उन्होंने इस्तीफा देने से पहले पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और प्रियंका गांधी से मुलाकात की कोशिश की, लेकिन समय नहीं दिया गया। वंदना ने कहा कि वह दो वर्षों से प्रियंका गांधी से नहीं मिल पाई हैं।

 

यह भी पढ़ें

4 राज्यों की 5 चर्चित सीट, जिन पर सबकी निगाहें !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें