27 C
Mumbai
Saturday, March 28, 2026
होमदेश दुनियायूपी में फिर एक्टिव होगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड, बनेंगे 3000 पिंक बूथ  

यूपी में फिर एक्टिव होगा एंटी रोमियो स्क्वॉयड, बनेंगे 3000 पिंक बूथ  

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने एक बार फिर एंटी रोमियो स्क्वॉयड को दोबारा  एक्टिवेट करने का फैसला लिया है। इसके तहत 3000 पिंक बूथ को बनाने का फैसला किया है। गुरुवार देर हुई बैठक में इस निर्णय लिया गया। शेप सिटी परियोजना के तहत ये बूथ बनाए जाएंगे।

 बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि बाजारों की फुल पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अलावा नए भर्ती  होने वाले पुलिसकर्मियों की क्षमता बढ़ाने या यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के आदेश दिए गए हैं। साथ अपराधियों को सजा दिलाने के लिए फोरेंसिक साइंस का ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जाए। वहीं अभियोजन पक्ष को भी और प्रभावी बनाया जाए। सीएम योगी ने 100 दिन में 10 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। सीएम योगी ने नए मंत्रियों को 100 दिन में कार्यों को पूरा करने का टारगेट दिया है।

सीएम योगी मंत्रियों को 100 दिन छह माह , एक साल और पांच साल में किये जाने वाले कार्यों का खाका बनाने के लिए कहा है। इसके साथ ही किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं होगी, सीएम ने भ्रष्टाचार सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने पर बल दिया है। भ्रष्टाचार की वजह से जिन विभागों में कार्य लंम्बित पड़े हुए उन्हें एक अभियान चलकर जल्द खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें 

 

मुस्लिम समर्थक को बीजेपी का झंडा लगाने पर आंख फोड़ने की मिली धमकी

बीजेपी में शामिल होने पर निदा खान को जान से मारने की धमकी    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,957फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें