28.4 C
Mumbai
Saturday, October 17, 2026
होमराजनीतिएप्पल अलर्ट का सच क्या? कंपनी ने बताया, सरकार का विपक्ष किया...

एप्पल अलर्ट का सच क्या? कंपनी ने बताया, सरकार का विपक्ष किया पलटवार  

अश्विनी वैष्णव ने कहा- कुछ देश की प्रगति से खुश नहीं      

Google News Follow

विपक्षी नेताओं के एप्पल और ईमेल हैक करने की चेतावनी के बाद सियासत गरमा गई है। एक ओर जहां राहुल गांधी ने एक कहानी सुनाकर पीएम मोदी पर तंज कसा है। वहीं, बीजेपी नेताओं ने विपक्ष के आरोप पर पलटवार किया है। साथ ही एप्पल फोन निर्माता कंपनी ने भी  विपक्षी नेताओं के के मेल और फोन पर आये अलर्ट की सच्चाई बताई है। कंपनी ने कहा है कि यह थ्रेट नोटिफिकेशन या झूठी चेतावनी भी हो सकती है। बता दें कि टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा, शशि थरूर, राघव चड्डा आदि नेताओं ने दावा किया था कि उनके ईमेल और एप्पल पर हैक की चेतावनी आई थी।

विपक्ष के नेताओं के दावे के बाद जहां भारत सरकार ने इस मामले की जांच का आदेश दिया है।वहीं, एप्पल कंपनी ने एक छोटा सा बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि हो सकता है कि कंपनी द्वारा कुछ झूठी भी चेतावनी है। साथ ही यह भी कहा है कि इस बारे में हम कोई जानकारी शेयर नहीं करेंगे। कंपनी ने कहा कि इसके बारे खुलासा नहीं करेंगे,क्योंकि इससे हैकर्स को बचने में मदद मिल सकती है।

वहीं, इस संबंध में केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि कुछ सांसदों और नेताओं ने एप्पल अलर्ट का मुद्दा उठाया है। इस बारे में साफ़ कर देना चाहता हूं कि सरकार इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि हम इस मामले की तह तक जाएंगे। इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जो लोग जिनकी आलोचना करने की आदत है। ये लोग देश की प्रगति से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि एप्पल ने 150 देशों में ये सूचना जारी की है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एप्पल के बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने केवल अनुमान के आधार पर यह सूचना भेजी है।

ये भी पढ़ें 

 

 

दिल्ली शराब नीति घोटाले केस: केजरीवाल तक क्यों पहुंची जांच की आंच?  

एप्पल के अलर्ट पर विपक्ष आगबबूला! कहा-फोन हैकर कर रही सरकार

दिल्ली शराब नीति घोटाले केस: केजरीवाल तक क्यों पहुंची जांच की आंच?  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें