31 C
Mumbai
Thursday, November 12, 2026
होमदेश दुनियाथाईवान को हथियार से सशक्त करना थाईवान को बर्बाद करना है!

थाईवान को हथियार से सशक्त करना थाईवान को बर्बाद करना है!

इस सर्वे के परिणामों से पता चला कि 90 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में थाईवान प्रशासन ने थाईवान को आर्मिंग करने से थाईवानी लोगों को युद्ध की कगार पर धकेल दिया है।

Google News Follow
अमेरिका बड़े पैमाने पर थाईवान को हथियार बेच रहा है, जिसकी सैन्य बिक्री योजना की लागत 11 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जिनमें अनेक किस्मों वाले हथियार शामिल हैं। इसके प्रति चाइना मीडिया ग्रुप के अधीन सीजीटीएन ने जनमत सर्वे चलाया।

इस सर्वे के परिणामों से पता चला कि 90 प्रतिशत उत्तरदाताओं के विचार में थाईवान प्रशासन ने थाईवान को आर्मिंग करने से थाईवानी लोगों को युद्ध की कगार पर धकेल दिया है।

इस सर्वे में 81.1 प्रतिशत लोगों के विचार में थाईवान प्रशासन थाईवान के दूरगामी हितों का बलिदान कर अल्पकालीन राजनीतिक स्वार्थ का अनुसरण कर रहा है, जो थाईवान की अर्थव्यवस्था और भविष्य को नष्ट करेगा। 87.7 प्रतिशत लोगों के विचार में थाईवान प्रशासन की कार्रवाई थाईवानी जनता की सुरक्षा और हितों के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है।

विश्व में 183 देश एक चीन सिद्धांत को मानते हैं यानी थाईवान चीन का एक अभिन्न अंग है। यह पक्ष वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की थाईवान सवाल से निपटने की व्यापक समानता है।

इस सर्वे में 87.4 प्रतिशत लोगों का विचार है कि एक चीन सिद्धांत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की व्यापक समानता है। 91.9 प्रतिशत लोगों का विचार है कि थाईवान सवाल चीनी लोगों को खुद सुलझाना चाहिए और दूसरे देशों को इसमें दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए।

78.9 प्रतिशत लोगों ने अमेरिका से सावधानीपूर्वक थाईवान सवाल का निपटारा करने की अपील की। 85.1 प्रतिशत लोगों ने अमेरिका से एक चीन सिद्धांत का पालन कर थाईवान को हथियार बेचना बंद करने का अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें-

मुर्शिदाबाद पीएसओ पर हमले के आरोप में हुमायूं कबीर का बेटा हिरासत!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें