28 C
Mumbai
Saturday, September 19, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमदेश दुनियाCM अरविंद केजरीवाल नहीं जा पाएंगे सिंगापुर, उपराज्यपाल ने दी यह दलील 

CM अरविंद केजरीवाल नहीं जा पाएंगे सिंगापुर, उपराज्यपाल ने दी यह दलील 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सिंगापुर नहीं जा पाएंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने यात्रा वाली फाइल को नामंजूर कर दिया है। मालूम हो कि एक अगस्त को होने वाले एक कार्यक्रम में केजरीवाल को शामिल होने के लिए सिंगापुर जाना है। लेकिन उपराज्यपाल द्वारा इस  फाइल को नामंजूर कर दिया गया है। उपराज्यपाल के कार्यालय द्वारा बताया गया है कि सिंगापुर में होने वाला कार्यक्रम मेयर्स का है। जिसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने का कोई औचित्य नहीं है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में  केजरीवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा था।

आप का कहना है कि इस सम्मेलन दिल्ली में हुए स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यों की जानकारी यहां दी जाएगी। इधर, यात्रा की फाइल रिजेक्ट किये जाने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब वह सीधे विदेश मंत्रालय में सिंगापुर जाने के लिए आवेदन करेंगे। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल के दलील से पार्टी संतुष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें

नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी से हुई पूछताछ, 25 को फिर बुलाया गया   

लोकसभा गुट नेता पद से हटाए जाने को लेकर अदालत जायेंगे विनायक राउत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,346फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
334,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें