31.2 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमन्यूज़ अपडेटलोकसभा गुट नेता पद से हटाए जाने को लेकर अदालत जायेंगे विनायक...

लोकसभा गुट नेता पद से हटाए जाने को लेकर अदालत जायेंगे विनायक राउत

Google News Follow
लोकसभा में शिवसेना संसदीय दल में विभाजन को लेकर उद्धव ठाकरे गुट अदालत जायेगा। उद्धव गुट के सांसद विनायक राऊत ने गुरुवार को लोकसभा सचिवालय के फैसलों को गलत बताते हुए कहा की मुझे लोकसभा में शिवसेना नेता पद से हटा कर राहुल शेवाले को इस पद पर बैठना के फैसला पहले से ले लिया गया था।

मंगलवार को शिवसेना के 12 सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर शिंदे गुट में शामिल होने और विनायक राऊत के स्थान पर शेवाले को गुट नेता बनाए जाने की मांग की थी। उसके बाद लोकसभा सचिवालय ने शेवाले को गुट नेता और भावना गवली को चीफ व्हिप के तौर पर मान्यता दे दी थी। अब शिवसेना ने इस नियुक्ति पर  सवाल खड़ा कर दिया है। शिवसेना नेता विनायक राउत ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने 18 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र दिया था जिसमें उनसे अनुरोध किया गया था कि अगर कोई शिवसेना लोकसभा समूह के रूप में नियुक्त होने का दावा करता है तो हमें अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर दें।

इसलिए, 19 जुलाई को, हम उनसे मिले।  फिर 19 जुलाई को शिंदे समूह के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने हमारी बात न सुन कर प्राकृतिक न्याय से इनकार किया है। लोकसभा सचिवालय की भूमिका संदिग्ध है। उद्धव ठाकरे द्वारा नियुक्त मैं ही लोकसभा में शिवसेना का गुट नेता हुँ ।

ये भी पढ़ें 

बेखौफ माफिया: 24 घंटे में तीन दिलेर गुजरात पुलिस अफसरों चढ़ाई गाड़ियां  

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: महाराष्ट्र में ओबीसी आरक्षण के साथ होंगे चुनाव 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें