28.6 C
Mumbai
Tuesday, July 7, 2026
होमक्राईमनामाAssam Minor Gangrape Case: पुलिस हिरासत में झील में कूदा,गैंगरेप के आरोपी...

Assam Minor Gangrape Case: पुलिस हिरासत में झील में कूदा,गैंगरेप के आरोपी की मौत!  

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा|'

Google News Follow

Related

असम के नगांव जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की मौत हो गई है। पुलिस हिरासत में रहने के दौरान भागने की कोशिश करते हुए वह झील में कूद गया। असम में नगांव जिले के ढिंग इलाके में 14 साल की लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में तीन नाम सामने आए हैं| इसमें आरोपी तफजुल इस्लाम (24) को गिरफ्तार कर लिया गया है| उसके खिलाफ भारतीय सुरक्षा संहिता और पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है|

SDRF को मिला शव: पुलिस आरोपियों को घटनास्थल पर ले जा रही थी। फिर उसने भागने की कोशिश की| इसी कोशिश में वह झील में कूद गया| पुलिस ने तुरंत उसे झील में ढूंढने के लिए एसडीआरएफ को बुलाया| नागाव के पुलिस निरीक्षक ने बताया कि एसडीआरएफ द्वारा खोजे जाने के बाद उसका शव बरामद कर लिया गया है| साथ ही उसे हथकड़ी लगाने वाला कांस्टेबल भी घायल हो गया है|

बच्ची पर कैसे गिरी आफत: पुलिस ने बताया कि 10वीं कक्षा की एक छात्रा रात करीब 8 बजे ढींग इलाके में अपनी पढ़ाई पूरी करके घर लौट रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उस पर हमला किया और उसके साथ बलात्कार किया। बलात्कार के बाद उसे घायल और बेहोशी की हालत में एक झील के पास सड़क किनारे छोड़ दिया गया| स्थानीय लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी|

मुख्यमंत्री सरमा ने हैलाकांडी में संवाददाताओं से कहा कि ढिंग की एक नाबालिग हिंदू लड़की के साथ ऐसा जघन्य अपराध करने का दुस्साहस करने वाले अपराधियों को कानून नहीं बख्शेगा| सरमा ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के बाद एक खास समुदाय के सदस्यों का एक वर्ग बहुत सक्रिय हो गया है और उसे ऐसे अपराध करने के लिए उकसाया जा रहा है| हालांकि, हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे और किसी को बख्शा नहीं जाएगा|’

इस बीच, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विभिन्न क्षेत्रों के लोग शुक्रवार सुबह सड़कों पर उतर आये| दुकानदारों ने अपने कारोबार बंद कर दिए और सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा की मांग की|

यह भी पढ़ें-

शरद पवार का कड़ा तेवर; भरी बारिश में पुणे में विरोध प्रदर्शन, महिलाओं ने ली शपथ!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,148फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें