33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाविधानसभा चुनाव 2024: झारखंड सीएम के उम्र पर मचा बवाल, भाजपा ने...

विधानसभा चुनाव 2024: झारखंड सीएम के उम्र पर मचा बवाल, भाजपा ने पूछा 5 वर्ष में कैसे बढ़ी 7 वर्ष आयु!

झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने वाला है और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

Google News Follow

देश के दो राज्यों महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस चुनाव की घोषणा और उम्मीदवारों के नामांकन पर्चा भरने की प्रक्रिया ने इन दोनों राज्यों में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है| इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर एक नया विवाद शुरू हो गया है। सीएम ने बरहेट सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। 

हेमंत के नामांकन फॉर्म के अनुसार उनकी उम्र पांच साल के अंतराल में ही सात साल बढ़ती दिखाई गयी है, जबकि वर्ष 2019 में हेमंत के नामांकन पत्र में उनकी उम्र 42 साल बताई गई थी, लेकिन इस साल उनकी उम्र 49 साल बताई गई है। इस पर भारतीय जनता पार्टी ने पूछा कि आखिर वह पांच वर्षों में सात साल कैसे बढ़े हो गए?

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों पर 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान होने वाला है और 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। यहां मंगलवार को दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई थी। कुल 634 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए हैं। मंगलवार को 297 उम्मीदवारों ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए अपने दस्तावेज दाखिल किए। इन सीटों पर 20 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि उम्मीदवार एक नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘मैं तो कहता हूं कि हेमंत सोरेन का नामांकन रद्द नहीं होना चाहिए। जनता ही उनको हराएगी।’ वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा, हेमंत सोरेन हमेशा ऐसे ही करते हैं। एफिडेविट को तो कम से कम ठीक से रखना चाहिए।

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की उम्र को लेकर उठे विवाद पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘जेएमएम का मतलब होता है ‘झोल, मुस्लिम तुष्टिकरण और माफिया’। भ्रष्टाचार के नए मापदंड स्थापित करने वाली जेएमएम सरकार अब हलफनामों में भी भ्रष्टाचार कर रही है। हेमंत सोरेन पिछले पांच वर्षों में सात साल बढ़े हो गए हैं। इसी तरह, उन्होंने भ्रष्टाचार और घोटाले किए।’

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हैं। उन्होंने साहेबगंज की बरहेट सीट से पर्चा भरा है। राज्य में जेएमएम सत्तारूढ़ है। कांग्रेस भी गठबंधन का हिस्सा है। इस बार चुनाव रोचक होने जा रहे हैं। भाजपा ने गमालियल हेम्ब्रम पर दांव लगाया है। हेम्ब्रम ने 2019 में आजसू पार्टी के टिकट पर बरहेट से चुनाव लड़ा था और 2,573 वोट हासिल किए थे। मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार हेम्ब्रम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ बरहेट सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

यह भी पढ़ें-

Rajasthan Woman Murder: छह टुकड़े में मिला शव, आरोपी गुल मोहम्मद की तलाश जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें