29.6 C
Mumbai
Tuesday, May 12, 2026
होमदेश दुनियाविधानसभा सत्र: केंद्रीय राज्य मंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा विपक्ष...

विधानसभा सत्र: केंद्रीय राज्य मंत्री ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा विपक्ष बेवजह उठा रहा वोटर लिस्ट का मुद्दा!

आज से ज्यादा पारदर्शी चुनाव कभी नहीं हुआ। चुनाव आयोग बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। वोटर लिस्ट का मुद्दा बेवजह है।

Google News Follow

Related

वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर हावी है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष वोटर लिस्ट के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए यह चर्चा बहुत जरूरी है। लेकिन, चर्चा नहीं हो रही है। राहुल गांधी द्वारा वोटर लिस्ट पर उठाए गए सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा कि राहुल गांधी बेवजह का मुद्दा उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा, “होली का त्योहार है। सभी लोगों को अपने मतभेद भुलाकर होली मनानी चाहिए। लेकिन, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे कुछ लोगों की आदत होती है कि वे ऐसे मुद्दे उठाते हैं, जब उनकी अपनी सरकार थी, इन्हीं मुद्दों पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ था। आज से ज्यादा पारदर्शी चुनाव कभी नहीं हुआ। चुनाव आयोग बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। वोटर लिस्ट का मुद्दा बेवजह है।”

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “पूरा विपक्ष संसद में वोटर लिस्ट पर विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है। महाराष्ट्र की वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को लेकर मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक महीने से अधिक हो गया है।

मगर पारदर्शिता को लेकर चुनाव आयोग से हमने जो मांगें की थी, वो अब तक पूरी नहीं की गई हैं। सवाल आज भी वैसे ही बने हुए हैं। अब वोटर लिस्ट में डुप्लीकेट नामों के नए सबूत सामने आए हैं, जिससे और भी नए और गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए यह चर्चा बहुत जरूरी है।”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने के बाद कांग्रेस ने वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया था। कांग्रेस का दावा था कि लाखों नए वोटर जोड़े गए। कांग्रेस ने इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की थी।

यह भी पढ़ें-

UP: होली को लेकर मौलाना कारी इसहाक गोरा का फरमान, नजदीक के मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ें!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
306,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें