28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमराजनीतिआतिशी का 'महिला समृद्धि योजना' योजना पर सवाल उठाना जारी !

आतिशी का ‘महिला समृद्धि योजना’ योजना पर सवाल उठाना जारी !

Google News Follow

आम आदमी पार्टी (आप) की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना महिला समृद्धि योजना के तहत हर महिला को 2500 दिए जाने को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लगातार सवाल उठा रही हैं। आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली के विभन्न जगहों पर प्रदर्शन करने उतर चुकी है।

इसी कड़ी में आतिशी ने शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। इस पत्र में दिल्ली की लाखों माताओं और बहनों की ओर से एक महत्वपूर्ण संदेश रेखा गुप्ता को भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि 31 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए एक वादा किया गया था। उस दिन द्वारका में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की महिलाओं से वादा किया था कि भाजपा सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 2500 प्रतिमाह देने की योजना पास की जाएगी और महिला दिवस (8 मार्च) से महिलाओं के खातों में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

पत्र के जरिए बताया गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से यह भी कहा था कि वे अपने बैंक खाते को अपने मोबाइल नंबर से जोड़ लें, ताकि उन्हें खाते में पैसे आने की सूचना उनके फोन पर मिल सके। अब महिला दिवस के अवसर पर दिल्ली की महिलाएं इस वादे का इंतजार कर रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि 8 मार्च से उनके खातों में 2,500 रुपये की पहली किस्त जमा होनी शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका के साथ मिलकर रुस से शांतिवार्ता के लिए तैयार है जेलेंस्की!

सीट कैपेसिटी मामले में दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली एयरलाइन बनी ‘इंडिगो’

पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना से अनगिनत परिवारों के इलाज का बोझ हुआ कम: जेपी नड्डा

आतिशी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अपील की है कि वे दिल्ली की महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए तुरंत उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करें। पत्र में यह भी कहा गया कि दिल्ली की हर महिला सरकार की ओर देख रही है, और उनकी उम्मीदें टूटनी नहीं चाहिए। अब पूरी दिल्ली की महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं और उम्मीद कर रही हैं कि महिला दिवस के मौके पर उनके मोबाइल पर 2,500 ट्रांसफर होने की सूचना मिलेगी।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें