30 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाकेंद्र पर हमला, दम है तो ताजमहल या लाल किले को मंदिर...

केंद्र पर हमला, दम है तो ताजमहल या लाल किले को मंदिर ​बनायें​ ?​-महबूबा

भाजपा सरकार के पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है|बेरोजगारी, महंगाई सब बढ़ रही है| देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है|हमारा देश गरीबी के मामले में अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे हो गया है|

Google News Follow

देश में इस समय ताजमहल के अस्तित्व को लेकर बहस छिड़ गई है|जब से भाजपा नेता रजनीश ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर दावा किया है कि ताजमहल असल में तेजोमहल है|इसके बाद से विवाद बढ़ता जा रहा है|उन्होंने ताजमहल के तहखाने के 22 कमरे खोलने की मांग उठा दी है|अब इस विवाद के बीच जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र पर बड़ा हमला बोला है|

पीडीपी प्रमुख ने जोर देकर कहा है कि भाजपा सरकार के पास लोगों को देने के लिए कुछ नहीं है|बेरोजगारी, महंगाई सब बढ़ रही है| देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है|हमारा देश गरीबी के मामले में अब बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल से भी पीछे हो गया है|

महबूबा ने सरकार पर आरोप लगाया कि ये तमाम विवाद सिर्फ और सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए उठाए जा रहे हैं|इस बारे में उन्​​होंने कहा कि लोगों को गुमराह करने के लिए मुस्लिमों के पीछे लगा दिया गया है|जो देश का पैसे लूटकर विदेश भाग गए,उन्हें पकड़ने के बजाय ये सिर्फ हर उस जगह का विरोध करना चाहते हैं जिसका निर्माण मुगलों द्वारा किया गया था|

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि अगर इनमें दम है तो ताजमहल, लाल किले को मंदिर बनाकर दिखाएं| फिर देखते हैं कि कितने लोग इस देश को देखने के लिए यहां आएंगे|महबूबा ने आगे कहा कि मुगलों के वक़्त जो चीज़ें बनी हुई हैं जैसे, ताजमहल, मस्जिदें, किले ये उन्हें बिगाड़ना चाहते हैं, उनके पीछे पड़े हुए हैं|इससे कुछ हासिल नहीं होगा|

यह भी पढ़ें-

​वैवाहिक बलात्कार अपराध है या नहीं, ​जजों​ की नहीं बन पायी सहमति !​

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें