28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबागेश्वर धाम: पीएम मोदी ने कहा, आस्था का ये केंद्र अब बनने...

बागेश्वर धाम: पीएम मोदी ने कहा, आस्था का ये केंद्र अब बनने जा रहा है आरोग्य का केंद्र!

पीएम नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर की आधारशिला रखने के बाद एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया।

Google News Follow

पीएम नरेंद्र मोदी ने छतरपुर में बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर कैंसर की आधारशिला रखने के बाद एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने श्री बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का भूमि पूजन किया है। ये इंस्टीट्यूट दस एकड़ जमीन पर बनेगा। पहले चरण में ही सौ बेड की सुविधा तैयार हो जाएगी। इसमें मैं धीरेंद्र शास्त्री को इस नेक काम के लिए बधाई देता हूं और बुंदेलखंड की जनता को बधाई देता हूं।’

छतरपुर बागेश्वर धाम दौरे पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे ‘बहुत कम समय में वीरों की भूमि बुंदेलखंड में दूसरी बार आने का सौभाग्य मिला है और इस बार बालाजी का बुलावा आया है। ये हनुमान जी की कृपा है कि आस्था का ये केंद्र अब आरोग्य का केंद्र भी बनने जा रहा है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे मंदिर, हमारे मठ, हमारे धाम, ये एक ओर पूजन और साधना के केंद्र रहे हैं, तो दूसरी ओर विज्ञान और सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं। हमारे ऋषियों ने ही हमें आयुर्वेद का विज्ञान दिया। हमारे ऋषि-मुनियों ने ही हमें योग का वो विज्ञान दिया, जिसका झंडा आज पूरी दुनिया में लहरा रहा है।

इस अवसर प्रधानमंत्री ने प्रयागराज महाकुंभ के संगम को लेकर भी कहा कि आज कल हम देख रहे हैं कि महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है। अब तक करोड़ों श्रद्धालु वहां पहुंच चुके हैं। लोगों ने संगम पर आस्था की डुबकी लगाई है, संतों के दर्शन किए हैं। अगर इस महाकुंभ की तरफ नजर करें तो सहज भाव उठ जाता है- ये एकता का महाकुंभ है। 

प्रधानमंत्री ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘जो लोग गुलामी की मानसिकता में पड़ गए हैं वे हमारी आस्था, मान्यताओं और मंदिरों, हमारे धर्म, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं। ये लोग हमारे त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों का दुरुपयोग करते हैं। जो धर्म और संस्कृति प्रगतिशील है, उस पर हमला करने का साहस करते हैं।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री लंबे समय से देश में एकता के मंत्र से लोगों को अवगत करा रहे हैं। अब उन्होंने इस कैंसर संस्थान के निर्माण की योजना बनाई है। यानी अब यहां बागेश्वर धाम में आपको भजन, भोजन और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिलेगा।

प्रधानमंत्री छतरपुर के बागेश्वर धाम दौरे पर कई घोषणाएं करते हुए कहा कि ‘इस वर्ष के बजट में कैंसर से लड़ने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, और पीएम मोदी ने फैसला किया है कि कैंसर की दवाइयां सस्ती की जाएंगी। अगले 3 वर्षों में देश के हर जिले में कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाने की बात भी कही है।

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज महकुंभ2025: सीएम योगी ने कहा, लोगों को जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगा महाकुंभ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें