28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विभागों के वितरण की घोषणा !

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में विभागों के वितरण की घोषणा !

नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली। यह पद प्रधानमंत्री के समकक्ष होता है।

Google News Follow

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने शुक्रवार को नव नियुक्त सलाहकार समिति के आवंटन की घोषणा की। यूनुस के पास रक्षा समेत 27 मंत्रालयों का प्रभार है|राजनयिक अधिकारी मोहम्मद तौहीद हुसैन को विदेश मंत्रालय का प्रमुख नियुक्त किया गया है|नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ ली। यह पद प्रधानमंत्री के समकक्ष होता है।

आधिकारिक घोषणा के मुताबिक यूनुस ने खाता आवंटन की घोषणा की|यूनुस रक्षा, लोक प्रशासन, शिक्षा, ऊर्जा, खाद्य, जल संसाधन और सूचना मंत्रालय सहित 27 विभागों के प्रभारी हैं। सेवानिवृत्त सेना ब्रिगेडियर जनरल एम. सखावत हुसैन को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है|बांग्लादेश बैंक के पूर्व गवर्नर सलाहुद्दीन अहमद वित्त और योजना मंत्रालय के प्रभारी होंगे।

भारत-बांग्लादेश सीमा की निगरानी के लिए नई समिति: गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि केंद्र सरकार ने भारत-बांग्लादेश सीमा की निगरानी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। शाह ने कहा कि इस समिति की नियुक्ति बांग्लादेश में चल रहे हालात की पृष्ठभूमि में की गई है|सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समिति बांग्लादेश में अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेगी। शाह ने कहा, समिति बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों, हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा पर चर्चा करेगी।

यह भी पढ़ें-

पीएम का केरल दौरा; भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे,पीड़ितों से भी करेंगे मुलाकात!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें