31.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमक्राईमनामाBangladesh: चिन्मय कृष्ण प्रभु की जमानत नहीं मिलने को इस्कॉन कोलकाता के...

Bangladesh: चिन्मय कृष्ण प्रभु की जमानत नहीं मिलने को इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता ने बताया दुखद!

इस्कॉन प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि चिन्मय कृष्ण दास की जमानत की अपील जब उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी तो उनके वकीलों को अदालत के अंदर और बाहर पर्याप्त सुरक्षा मिलेगी और उन पर हमला नहीं किया जाएगा।

Google News Follow

बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास को जमानत नहीं मिलने को इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास दुखद बताया। इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) कोलकाता के प्रवक्ता राधारमण दास कहा कि चिन्मय कृष्ण दास के वकील बांग्लादेश की उच्च अदालत में अपील करेंगे। उन्होंने कहा कि चिन्मय कृष्ण दास की तबीयत भी खराब बताई जा रही है।

राधारमण दास ने कहा कि ‘हमें उम्मीद थी कि नए साल में उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।’ बांग्लादेश की एक अदालत ने गुरुवार को इस्कॉन के पूर्व नेता चिन्मय कृष्ण दास को देशद्रोह के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया।

बता दें कि चिन्मय कृष्ण दास के वकील पर बीते दिनों हमला हुआ था, जिसके बाद पिछली सुनवाई में चिन्मय कृष्ण दास की तरफ से सुनवाई में कोई वकील पेश नहीं हुआ था। इस्कॉन कोलकाता के प्रवक्ता ने कहा कि अगर चिन्मय कृष्ण के लिए पेश होने वाले किसी भी वकील की पिटाई करने की धमकी दी जाती है, तो बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को इस मामले में कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

राधारमण दास ने कहा, ‘हमें उम्मीद थी कि उनकी तबीयत खराब होने और उनके पिछले 40 दिनों से जेल में होने के आधार पर उन्हें इस बार जमानत मिल जाएगी, लेकिन इस बार भी जमानत न मिलना दुखद है। इस्कॉन प्रवक्ता ने उम्मीद जताई कि चिन्मय कृष्ण दास की जमानत की अपील जब उच्च न्यायालय में दायर की जाएगी तो उनके वकीलों को अदालत के अंदर और बाहर पर्याप्त सुरक्षा मिलेगी और उन पर हमला नहीं किया जाएगा।

5 अगस्त को शेख हसीना की सरकार के सत्ता से बाहर होने के बाद से मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार में हिंदू समुदाय पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। गुरुवार को सुनवाई के दौरान चिन्मय कृष्ण दास को अदालत में नहीं लाया गया और उन्हें वर्चुअली पेश किया गया। चिन्मय कृष्ण दास को 25 नवंबर को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें-

दिलजीत दोसांझ की पीएम मोदी से नए साल पर हुई मुलाकात !, वीडियो जारी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें