33 C
Mumbai
Sunday, April 19, 2026
होमदेश दुनियासंभल हिंसा: अखिलेश का बड़ा बयान, ​मस्जिद​ सर्वे पर देश का सौहार्द...

संभल हिंसा: अखिलेश का बड़ा बयान, ​मस्जिद​ सर्वे पर देश का सौहार्द और भाईचारा बिगाड़ने तक की बात!

समाजवादी पार्टी ने संभल की घटना का मुद्दा उठाने की कोशिश की है​|​ सदन नहीं चला, लेकिन हमारी मांग अब भी वही है​|​ हम अपनी बात रखना चाहते हैं''​|

Google News Follow

Related

संसद का शीतकालीन सत्र इन दिनों विपक्ष के हंगामे की भेट चढ़ता दिखाई दे रहा है| संसद सत्र के प्रारंभ से विपक्ष जिस तरह से गतिरोध करता दिखाई दे रहा है| इस बीच कोई भी ऐसा दिन नहीं होगा की सत्र पूरे दिन चल सके|घंटों चलने वाला सत्र अडानी, मणिपुर, संभल और किसान जैसे मुद्दों को लेकर स्थगित हो रहा है| इसी बीच सपा​ मुखिया अखिलेश यादव कहते हैं, ”जिस दिन से संसद सत्र शुरू हुआ है, ​समाजवादी पार्टी ने संभल की घटना का मुद्दा उठाने की कोशिश की है​|​ सदन नहीं चला, लेकिन हमारी मांग अब भी वही है​|​ हम अपनी बात रखना चाहते हैं”​|

हम संभल की घटना पर अपनी बात सदन में रखना चाहते हैं। वहां के अधिकारी मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं,संभल की घटना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है, ताकि लोगों को दूसरे मुद्दों से भटकाया जा सके। ​उन्होंने कहा कि जो लोग हर जगह खुदाई करना चाहते हैं, एक दिन वे देश की सौहार्द्रता और भाईचारे को खो देंगे।

​संभल में 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वे को लेकर बड़ा बवाल हो गया।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाने के लिए कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। विवाद के दौरान फायरिंग और पथराव की घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई। ​तकरीब​न 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश पुलिसकर्मी हैं। ​

बांग्लादेश मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि “भारत सरकार को इस बारे में सोचना चाहिए, ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए, अगर वे हमारे संतों का सम्मान नहीं कर सकते तो वे एक मजबूत सरकार होने का दावा कैसे कर सकते हैं।​ वही दूसरी ओर सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि ​इस तरह के सर्वेक्षणों के जरिए देशभर में अशांति पैदा करने की साजिश रची जा रही है। सुप्रीम कोर्ट को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे आदेश देने वाले जजों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

​यह भी पढ़ें-

Deepak Kesarkar: शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां तेज​​!, भाजपा​ हमारी सबसे बड़ी पार्टी​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,175फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें