24 C
Mumbai
Monday, March 2, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला,10 फीसदी मराठा आरक्षण बिल के मसौदे को...

महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला,10 फीसदी मराठा आरक्षण बिल के मसौदे को मंजूरी!

पूर्व के मसौदे बिल में सरकार ने उन सभी गलतियों को दूर कर लिया गया है, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को सिरे से ख़ारिज कर दिया था|मराठा आरक्षण को प्रखरता से रखने व मांग करने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है| 

Google News Follow

Related

मराठा आरक्षण को लेकर लंबे समय से चले आ रहे आंदोलन को हल करने और आरक्षण बिल को पास कराने में सरकार को महत्वपूर्ण सफलता मिली है|पूर्व के मसौदे बिल में सरकार ने उन सभी गलतियों को दूर कर लिया गया है, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को सिरे से ख़ारिज कर दिया था|मराठा आरक्षण को प्रखरता से रखने व मांग करने वाले मनोज जरांगे पाटिल ने मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की है| 

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मराठा समुदाय के सदस्यों को भी आरक्षण देने की अधिसूचना जारी कर दी है| राज्य सरकार ने इसे कानून में बदलने के लिए विशेष सत्र भी बुलाई गयी थी|महाराष्ट्र कैबिनेट ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत मराठा आरक्षण के बिल के मसौदे को मंजूरी दी। गत 40 वर्षों से चल रहे मराठा आरक्षण आंदोलन को खत्म करने के लिए शिंदे सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि महाराष्ट्र कैबिनेट के दौरान मराठा आरक्षण बिल मसौदे में सरकार ने उन कमियों को दूर कर लिया है, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने मराठा आरक्षण को खारिज कर दिया था। यह विधेयक तत्कालीन देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा पेश किए गए सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग अधिनियम, 2018 के समान है।

मराठा आरक्षण की मांग करने वाले मनोज जरांगे पाटिल की मांग है कि सरकार मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाण पत्र जारी करे। असल में कुनबी जाति के लोगों को सरकारी नौकरियों से लेकर शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण मिलता है। अगर मराठाओं को कुनबी जाति का प्रमाण मिलता है तो समाज को स्वयं आरक्षण का फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री का जम्मू दौरा: देश को समर्पित किये विकास परियोजनाओं का सौगात!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,085फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें