सीएम नीतीश कुमार ने कुल 22 प्रस्तावों को स्वीकृति दी। आगामी चुनाव से पहले नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे को सीएम नीतीश कुमार हर हाल में पूरा करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने कई विभागों में नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
महिला सशक्तिकरण: महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए उनकी पसंद के नजदीकी स्थानों पर पदस्थापना की सुविधा प्रदान करने हेतु नीति निर्धारित की गई। यह कदम कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देगा।
स्वास्थ्य सेवा: सरकार की ओर से इन डॉक्टरों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। इसमें लगातार अनुपस्थिति के कारण 7 सरकारी डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त किया गया। बर्खास्त किए गए डॉक्टरों में डॉ. आशीष कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया, डॉ. मोहम्मद फिरदौस, चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया, डॉ. जागृति सोनम, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया और डॉ. अनामिका कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी, लखीसराय सहित अन्य तीन डॉक्टर (जिलों के आधार पर) नाम शामिल हैं।
जल संसाधन और बुनियादी ढांचा: पटना के बख्तियारपुर प्रखंड में गंगा चैनल के निर्माण को स्वीकृति दी गई, जिससे सिंचाई और बाढ़ प्रबंधन में सुधार होगा।
प्रशासनिक और नियामक सुधार: जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम में संशोधन के तहत 2025 नियमावली को मंजूरी। बिहार गव्य संपदा भर्ती संशोधन नियमावली 2025 को स्वीकृत किया गया। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत समेकित बाल विकास सेवा के लिए बिहार बाल विकास लिपिक संवर्ग संशोधन 2025 को मंजूरी। बिहार नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन संशोधन नियम 2025 को स्वीकृति प्रदान की गई।
विमानन और मंत्रिमंडल सचिवालय: वायुयान संगठन के लिए 4 नए पदों को मंजूरी, जिसमें बड़े विमान चालकों की भर्ती शामिल है।
विवान कारुलकर को ‘उदयोन्मुख वैज्ञानिक’ सम्मान, नेहरू केंद्र-जेएसएस ने किया गौरवित!
