29.4 C
Mumbai
Wednesday, May 20, 2026
होमदेश दुनियाBihar:​ अमित शाह ने योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, ​लालू​ और...

Bihar:​ अमित शाह ने योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन, ​लालू​ और राबड़ी पर साधा निशाना!

लालू और राबड़ी सरकार को जंगलराज के नाम से जाना जाएगा। लालू पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब इनकी सरकार आई है तब तब विनाश आया है। उन्होंने 2025 के चुनाव में एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया।

Google News Follow

Related

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  आज पटना पहुंचे। उन्होंने पटना से 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।​ राज्य में एनडीए की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की असल तैयारी आज से शुरू हो रही है।केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी पार्टी को स्पष्ट संदेश दे दिया था। अब वह एनडीए के नेताओं के बीच बिहार चुनाव की तैयारियों पर बात करेंगे।

इस​ अवसर पर शाह ने भाजपा नेताओं के बाद पार्टी की कोर कमिटी से वार्ता की थी। अमित शाह आज पटना के बापू सभागार से 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। साथ ही आज वह लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी पर जमकर बरसे। उन्होंने नकहा कि लालू और राबड़ी का जब जब शासनकाल आया तब तब बिहार में विनाश हुआ। पटना के बाद अमित शाह गोपालगंज के कार्यक्रमों में शामिल होने जाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना के बापू सभागार पहुंचे। बापू सभागार में सहकारिता विभाग का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वह वहां 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में मुख्त्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार  के साथ-साथ अन्य लोग उपस्थित हैं। इसके साथ-साथ वह मिथिला के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का भी ऑनलाइन उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आज बिहार में बहुत अच्छे से काम हो रहा है। कभी कोई इतना नहीं कर पाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं कितना अच्छे से काम कर रही हैं। पहले शाम होने से पहले कोई निकलता तक नहीं था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए हुए कहा कि आज तक कोई कुछ किया है। शुरू से हमलोग काम करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 के पहले लोग शाम होने के बाद घर से निकलने से भी डरते थे। सड़कें भी नहीं थीं।

​उन्होंने कहा कि प्रदेश ​में हिंदू-मुस्लिममें भी खूब झगड़े होते थे, लेकिन मैंने जो काम किया मैंने किया, आप लोगों ने नहीं। पहले क्या स्थिति थी। पहले स्वास्थ्य व्यवस्था की कैसी हालत थी। पहले स्वास्थ केंद्र में एक दिन में एक या दो मरीज आते थे। अस्पताल में दवाई की व्यवस्था करवाई।
अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि लालू जी अगर बिहार के लोगों के लिए कुछ किया तो हिसाब किताब लेकर आईये और बताईये। उन्होंने विभिन्न योजनाओं का नाम गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया।उन्होंने सहकारिता को मजबूत करने का काम किया। सहकारिता का अगर सबसे ज्यादा फायदा बिहार को होगा।
​केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा की लालू प्रसाद के समय सहकारिता चौपट हो गया है। इसको बर्बाद करने का श्रेय लालू एंड लालू कंपनी ने किया। बंद पड़ी चीनी मिल को चालू करने के लिए पूरी ऊर्जा लगा देंगे।
जातीय नरसंहार, चारा घोटाला कर देश दुनिया में बदनाम किया। लालू और राबड़ी सरकार को जंगलराज के नाम से जाना जाएगा। लालू  पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब इनकी सरकार आई है तब तब विनाश आया है। उन्होंने 2025 के चुनाव में एनडीए सरकार बनाने का आह्वान किया।
​यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र​: पीएम मोदी ने रखी माधव नेत्रालय भवन की आधारशिला; ​​बताया संघ अमर संस्कृति का वट वृक्ष​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,445फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
307,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें