30.2 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: अमित शाह ने लालू के भ्रष्टाचार पर साधा निशाना, युवाओं को...

बिहार: अमित शाह ने लालू के भ्रष्टाचार पर साधा निशाना, युवाओं को नहीं, राज्य में अपने परिवार किया स्थापित!

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने घोटाला किया और अपने परिवार के लोगों को सेट किया। 

Google News Follow
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले लालू यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा, वहीं परिवारवाद को लेकर भी घेरा।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने अपने शासनकाल में भले बिहार के युवाओं को सेट करने का काम नहीं किया हो, लेकिन अपने परिवार को सेट करने का काम किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने घोटाला किया और अपने परिवार के लोगों को सेट किया।

उन्होंने कहा कि लालू के दोनों बेटे पहले मंत्री बने और फिर मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं। एक बेटी सांसद हैं, दूसरी बेटी को लोकसभा चुनाव लड़ाया। उससे पहले पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया। राबड़ी देवी के दोनों भाई मंत्री बने और भाभी को भी नेता बनाया। पूरे परिवार को सेट कर दिया, लेकिन बिहार के युवाओं को सेट नहीं किया।

अमित शाह ने गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को सेट करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में ही बिहार में चुनाव होने जा रहा है। बिहार के लोगों को यह तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है।

जब से भाजपा और एनडीए की सरकार बिहार में आई है, यहां विकास की शुरुआत हुई। जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए आए, बिहार की जनता ने उनकी झोली कमल के फूल से भरने का काम किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने सवाल करते हुए कहा कि हम लालू यादव से पूछना चाहते हैं कि 15 सालों तक लालू-राबड़ी की सरकार रही, मनमोहन सिंह की सरकार में लालू मंत्री रहे। लेकिन बिहार के विकास के लिए क्या काम किया? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने दस साल में उतना काम कर दिया जितना कांग्रेस और अन्य दलों ने इतने दिनों में नहीं किया।

उन्होंने कहा, “गोपालगंज से कहकर जाना चाहता हूं कि एक बार पांच साल के लिए एनडीए की सरकार बनाइए, बिहार को हमेशा के लिए बाढ़ की समस्या से मुक्त कर दिया जाएगा। लोग अयोध्या में सालों से राम मंदिर बनने का सपना देख रहे थे।

लालू एंड कंपनी ने कई अड़ंगे लगाए, लेकिन हमने भगवान राम के लिए भव्य मंदिर बनाकर दिखाया। अब माता सीता की बारी है। मां जानकी का भव्य मंदिर बनाया जाएगा, जो पूरी दुनिया को आकर्षित करेगा।”अमित शाह ने कहा कि एनडीए सरकार में न केवल विकास के कार्य हो रहे हैं, बल्कि सांस्कृतिक विकास हो रहे हैं तथा विरासतों का सम्मान भी हो रहा है। इस दौरान उन्होंने कई विकास की योजनाओं का जिक्र भी किया।
यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: आंख के आकार का होगा ‘माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर’, आई-बैंक तक की होगी सुविधा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें