28.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाबिहार विधानसभा चुनाव: विकासशील इंसान पार्टी ने 60 सीटों पर लगाया दांव!

बिहार विधानसभा चुनाव: विकासशील इंसान पार्टी ने 60 सीटों पर लगाया दांव!

बिहार में वीआईपी 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। इन सीटों पर हम परिणाम प्रभावित करने की ताकत रखते हैं।

Google News Follow
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की मंगलवार को दो दिवसीय प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक समाप्त हो गई। पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में हुई बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 60 सीटों पर लड़ने का निर्णय लिया गया। इस बैठक में कई अन्य प्रस्ताव स्वीकृत किए गए।

बैठक के बाद पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने निर्णयों के विषय में बताते हुए कहा, “पार्टी अपनी पहचान बना चुकी है। पार्टी के साथ आठ से दस प्रतिशत वोट हैं।

बिहार में वीआईपी 150 सीटों पर निर्णायक भूमिका में है। इन सीटों पर हम परिणाम प्रभावित करने की ताकत रखते हैं। इस साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 60 सीटों पर लड़ेगी। शेष सीट हम सहयोगियों के लिए छोड़ेंगे।”

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम टिकट मांगने वाले नहीं, बांटने वाले हैं। हम 243 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि समझौता हो। हमारे लिए गठबंधन जरूरी है। उन्होंने सहयोगियों को भरोसा देते हुए कहा कि जहां पर हमारे सहयोगी लड़ेंगे, वहां हम उन्हें जीत दिलाने में मदद करेंगे।

उन्होंने यह भी याद कराया कि हम लोगों ने पहले से ही नारा दिया है कि इस चुनाव में चार नहीं, 40 विधायक बनाना है। उन्होंने कहा कि जब 60 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, तब 40 से 50 सीटों पर चुनाव जीतकर जरूर आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की।

महागठबंधन में शामिल वीआईपी के प्रमुख सहनी ने यह भी कहा कि 50 प्रतिशत सीटें हम पिछड़ा, अति पिछड़ा और एससी के लिए सुरक्षित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि आपकी जीत पर हमारे सिर पर ताज होगा। ताज जब होगा तभी बिहार में निषाद समाज का कल्याण होगा। हमारी सरकार बनने पर वीआईपी का उप मुख्यमंत्री होगा।

यह भी पढ़ें-

उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने कहा, बुंदेलखंड की ताकत का एहसास अब दुनिया करेगी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें