28 C
Mumbai
Tuesday, February 3, 2026
होमदेश दुनियाबिहार : भाजपा ने गांधी मैदान से 'चलो जीते हैं' रथ किया...

बिहार : भाजपा ने गांधी मैदान से ‘चलो जीते हैं’ रथ किया रवाना!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन बुधवार को मनाया जाएगा। वहीं, पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा 'चलो जीते हैं' रथ गांव-गांव भेज रही है।  

Google News Follow

Related

इस रथ में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर लघु फिल्म दिखाई जा रही है। यह रथ प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगा। रथ को पटना के गांधी मैदान से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

केंद्रीय राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व के सुझाव पर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के दौरान भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समाज के लोगों के साथ मिलकर सेवा का कार्य करते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में 243 रथों के साथ हम 50 हजार स्थानों पर ‘चलो जीते हैं’ शॉर्ट फिल्म दिखाएंगे। यह फिल्म प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि उन्होंने गरीबी झेली है। इससे सीख मिलती है कि किस तरह जीवन में आगे बढ़ सकते हैं।

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इस रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर लघु फिल्म दिखाई जा रही है। इसमें बताया गया है कि कैसे प्रधानमंत्री ने अपने जीवन को भारत के लिए समर्पित किया है। उसी तरह हम सब लोग भी मिलकर देश को ‘श्रेष्ठ भारत’ बनाने का काम करें।

बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर विपक्ष गरीबी समझता था तो 70 साल में क्यों खत्म नहीं किया। आज 11 साल में केंद्र सरकार ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ दिया है।

पूरे बिहार में ‘चलो जीते हैं’ शॉर्ट फिल्म दिखाई जाएगी। इसके माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि लोग प्रधानमंत्री से सीख सकते हैं। प्रधानमंत्री मोदी की सोच है कि हर घर तक हर मूलभूत सुविधा पहुंचे।
यह भी पढ़ें-

फर्जी मतदाताओं की पहचान के लिए एसआईआर जरूरी : मंत्री नरेंद्र कश्यप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,285फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें