25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: सीएम नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री पर भाजपा ने...

बिहार: सीएम नीतीश के बेटे की राजनीति में एंट्री पर भाजपा ने विपक्ष को दिया जबाव!

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के बच्चे जवान भी नहीं हुए कि पहले से ही कुर्सी बनाने लगे।​ दोनों में फर्क समझना जरूरी है।

Google News Follow

​बिहार के सीएम​ नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गई हैं। इसको लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब देते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि अगर वह राजनीति के लायक हैं और राजनीति में आना चाहते हैं तो मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के नाते उनका स्वागत करता हूं।

​भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि ​वे एक अच्छे पिता हैं। जो आज इतने वर्षों यानी 20 साल से बिहार की बागडोर को संभाल रहे हैं। इससे पहले ​वे केंद्र में भी रहे हैं। हम लोग जब बचपन में थे तब वह सक्रिय राजनीति में ऊंचे पायदान पर थे। तो उस महान पिता ने अभी तक अपने बच्चों को राजनीति में नहीं लाया है। यह बड़ी बात है।

​दिलीप जायसवाल ने प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के बच्चे जवान भी नहीं हुए कि पहले से ही कुर्सी बनाने लगे।​ दोनों में फर्क समझना जरूरी है। इसलिए इतने लंबे राजनीति विचारधारा वाले पिता के बेटे को अब राजनीति में जरूर आना चाहिए।

​बता दें की इन दिनों बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति आने को लेकर राज्य में अटकलों का दौर जारी है| इसी क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनको कुछ चीज डॉक्टर पर छोड़ना चाहिए। बहुत ज्यादा मेडिकल एक्सपर्ट नहीं बनना चाहिए। अगर राजनीति एक्सपर्ट है तो चलेगा लेकिन अब मेडिकल एक्सपर्ट भी बन गए यह कैसे संभव है।

​वहीं, दूसरी ओर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री जी ने प्रगति यात्रा में हर जगह जाकर न्याय के साथ विकास की जो कहानी कही है वह काबिले तारीफ है। मुख्यमंत्री के द्वारा प्रगति यात्रा के साथ जो विकास की जो धारा बही है इसको देखकर विपक्ष औंधे मुंह गिर गया है। और अनर्गल बयान देते हुए गाल बजाने शुरू कर दिए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री जी न्याय के साथ विकास करते हैं। इसलिए बिहार की जनता समझ चुकी है की हमें किसके साथ है।

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज महाकुंभ 2025: बना नया कीर्तिमान, अब तक 3.32 लाख यात्रियों ने की हवाई यात्रा!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें