25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: सीएम नितीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा के सात मंत्रियों ​ने ली...

बिहार: सीएम नितीश कैबिनेट का विस्तार, भाजपा के सात मंत्रियों ​ने ली शपथ!

​आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो गयी है|

Google News Follow

​​बिहार के सीएम नीतीश कुमार ​के​ ​मंत्रिमंडल का कैबिनेट​ बिस्तार किया गया| नीतीश के कैबिनेट में भाजपा की ओर से कुल सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ​दिलाई​ गयी। ​इनमें दरभंगा जिले से दो मंत्रियों को जगह मिली है। इसी तरह तिरहुत प्रमंडल से दो मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा पटना, पूर्णिया और सारण प्रमंडल से एक-एक मंत्री को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है।

​बता दें कि ​बिहार में ​आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक सरगर्मिया तेज हो गयी है| इसी के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है, जिसमें भाजपा कोटे से सात मंत्रियों का शपथ ग्रहण ​लिया​ है। ​मजे​ की बात यह है कि विधानसभा चुनाव से पहले किए गए मंत्रिमंडल विस्तार में जदयू के एक भी विधायक को मंत्री पद नहीं मिला। ​

​​​​इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ​भाजपा​ के राज्य प्रमुख जयसवाल के आवासों पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं।​ नीतीश कुमार की कैबिनेट में कुल सात विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।​ ​​भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने नए मंत्रियों की अंतिम सूची को मंजूरी दे दी।​ दूसरी ओर, बिहार के राजस्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने पार्टी की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति का हवाला देते हुए अपने मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की है।

​बता दें कि भाजपा की ओर से अररिया जिले की सकटी विधानसभा सीट से विधायक विजय कुमार मंडल, दरभंगा जिले की जाले सीट से विधायक जीवेश मिश्रा और दरभंगा जिले की ही दरभंगा सीट से विधायक संजय सरावरी, सीतामढ़ी जिले की रीगा सीट से विधायक मोतीलाल प्रसाद, मुजफ्फरपुर जिले की साहेबगंज से विधायक राजू कुमार सिंह, नालंदा जिले की बिहारशरीफ सीट से विधायक डॉ. सुनील कुमार और सारण जिले की अमनौर सीट से विधायक कृष्ण कुमार मंटू शामिल हैं।​

बिहार में संजय सरावगी ने सबसे पहले मैथिली भाषा में शपथ ली। इसके बाद राज्यपाल ने डॉ सुनील कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम नीतीश कुमार के आते ही उनके समर्थन में जदयू समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। सीएम नीतीश के साथ दोनों मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी हैं। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के विधायक और मंत्री नितिन नवीन, मंगल पांडेय, नीरज बबलू और विजय मंडल भी शामिल हुए। नीरज बबलू और मंगल पांडेय एक दूसरे से बातचीत करते नजर आये।

यह भी पढ़ें-

महाशिवरात्रि: निकली राजसी यात्रा, नागा संन्यासियों पर हुई पुष्पवर्षा!, हर हर महादेव से गुंजायमान हुई काशी!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें