26 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमराजनीतिइंडिया गठबंधन: कौन होगा संयोजक? मल्लिकार्जुन खरगे या लालू प्रसाद यादव?   

इंडिया गठबंधन: कौन होगा संयोजक? मल्लिकार्जुन खरगे या लालू प्रसाद यादव?   

नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से इंकार किया तो कुछ दलों ने लालू प्रसाद यादव को संयोजक बनाये जाने का प्रस्ताव रखा,

Google News Follow

Related

इंडिया गठबंधन की पांचवीं वर्चुअल बैठक में शनिवार को हो रही है। इस बैठक में गठबंधन के 14 दल शामिल हुए जबकि अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी नदारत रहीं। दावा किया जा रहा है कि ममता बनर्जी नाराजगी की वजह से बैठक में शामिल नहीं हुई। वहीं, सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बैठक मल्लिकार्जुन खरगे को इंडिया ब्लॉक का संयोजक बनाये जाने का प्रस्ताव रखा गया। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताया है। हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव से बातचीत कर की जाएगी।

 वहीं, दावा किया जा रहा है कि जब नीतीश कुमार ने इंडिया गठबंधन का संयोजक बनने से इंकार किया तो कुछ दलों ने लालू प्रसाद यादव को संयोजक बनाये जाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसा है तो लालू यादव को ही संयोजक बनाया जाए। यानी अभी तक संयोजक पद पर किसी एक नेता पर सहमति नहीं बन पाई है।                 

वहीं, जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि वर्चुअल मीटिंग में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को  इंडिया गठबंधन का संयोजक  बनाये जाने का प्रस्ताव रखा। जिसे नीतीश कुमार ने ठुकरा दिया। झा के अनुसार, नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी गठबंधन का संयोजक बनने में कोई रूचि नहीं है। हम चाहते हैं कि गठबंधन जमीन पर उतरे और सभी दल एकजुट रहे।          

बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की आज बैठक में सीट शेयरिंग पर चर्चा की गई। इस बैठक सीट बंटवारे को लेकर आ रही चुनौतियों के बातचीत हुई ,लेकिन यह बातचीत किस स्तर पर पहुंची ,इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।बता दें कि इस बैठक में मलिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी,एनसीपी चीफ शरद पवार, नीतीश कुमार, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी)  नेता सीताराम येचुरी, डीएमके सिर्फ एमके स्टालिन  सहित 14 दल शामिल हुए।  

ये भी पढ़ें            

लाल कृष्ण आडवाणी का बड़ा बयान: राम मंदिर का निर्माण नियति ने किया तय…

20 मिनट में तय होगी मुंबई से नवी मुंबई की दूरी, जाने अटल सेतु के बारे में      

भाई ने दिग्विजय सिंह की लगाई क्लास, “निमंत्रण ठुकराने का चुनाव में दिखेगा नुकसान”  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,253फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें