बिहार में सीएम नीतीश कुमार सक्षमता परीक्षा 2 में सफल महिला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे| मुख्यमंत्री संवाद में बड़ी संख्या में महिला सफल शिक्षिकाएं भी थीं, जिन्हें नियुक्ति पत्र मिलने पर उनके चेहरे पर सीएम नीतीश ने मुस्कुराहट नहीं देख उन्हें शायद कुछ ठीक नहीं लगा| इस ख़ास मौके पर उन्होंने ने नियुक्ति पत्र पाने वाली महिलाओं को हंसने का आग्रह किया| फिर क्या था पूरा माहौल खुशनुमा हो गया और फिर हंसी का दौर भी शुरू हो गया| सीएम का यह वीडियों खूब वायरल हो रहा है|
बता दें कि बिहार में सक्षमता परीक्षा 2 की उत्तीर्ण महिला शिक्षकों नियुक्ति पत्र सीएम नीतीश के हाथों सौंपा जा रहा था| इस दौरान सभी महिलाएं शांत व गंभीर रूप से बैठी हुई थी, जिसे देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि काहे शांत बैठी हुई है महिला सब, उठो और हंसो, हंसना मुस्कुराना चाहिए| आज कितना बड़ा मौक़ा मिल रहा है और सब गंभीर दिख रही है|
अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का ये कहना था कि हॉल में बैठी महिलाएं मुस्कुराने लगीं और मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी बोला| इसके साथ ही वहां बैठे तमाम लोगों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखर गई|
मुख्यमंत्री यही नहीं रुके, उन्होंने हॉल में मंच पर बैठे शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को भी खड़ा करा दिया| नीतीश कुमार ने जब शिक्षा मंत्री को खड़े होने के लिए कहा तो वह संकोच कर रहे थे|इसके बाद नीतीश कुमार ने उन्हें हंसते हुए डपटा| बोले, अरे खड़ा होइए और मंत्री उठ खड़े हुए और हंसने लगे|
इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के लिए कितना कुछ किया है और आगे भी करेंगे.पहले महिलाएं घर से बाहर नहीं निकलती थीं, लेकिन आज कितना माहौल बदल गया, रात में भी महिलाएं कभी भी अपने घरों से बाहर निकलतीं हैं, कोई समस्या नहीं होती है| आज महिलाएं हर फील्ड में आगे बढ़ रही हैं|
इस मौके पर महिला शिक्षक नीलम कुमारी में बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा- आप लोगों को राजपत्रित का दर्जा मिला है, खुश रहिए और खूब हंसिए| जाहिर है हम लोगों के लिए ये बड़ा मौक़ा था और मुख्यमंत्री के ये कहने पर हमलोगों ने भी अपनी खुशी का खूब इजहार किया और खूब हंसे|
गौरतलब है कि ये पूरी मामला तब हुआ जब सक्षमता परीक्षा 2 में सफल शिक्षकों को सीएम संवाद में नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे| इस समारोह में बड़ी संख्या में महिला सफल शिक्षिकाएं भी थीं जिन्हें नियुक्ति पत्र मिले थे| लेकिन, चेहरे पर उतनी मुस्कुराहट नहीं देख मुख्यमंत्री को शायद कुछ ठीक नहीं लगा और इस ख़ास मौके पर नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र पाने वाले तमाम लोगों से हंसने का आग्रह किया| फिर क्या था पूरा माहौल खुशनुमा हो गया और फिर हंसी का दौर भी शुरू हो गया|
यह भी पढ़ें-
बसपा सुप्रीमो मायावती: पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते-नातों का कोई महत्व नहीं!



