31 C
Mumbai
Sunday, May 31, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: कांग्रेस नेता का बड़ा बयान,कहा, पटना ही नहीं, अन्य अदालतों में...

बिहार: कांग्रेस नेता का बड़ा बयान,कहा, पटना ही नहीं, अन्य अदालतों में भी जज 80 से 90 प्रतिशत भ्रष्ट! 

उदित राज पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनके आने का एकमात्र उद्देश्य "संविधान को बचाना" है।

Google News Follow

Related

बिहार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने रविवार को जजों को लेकर एक विवादास्पद बयान में कहा कि सिर्फ पटना ही नहीं, अन्य अदालतों में भी 80 से 90 प्रतिशत जज भ्रष्ट हैं। बता दें कि मीडिया से बातचीत के दौरान उदित राज ने दिल्ली हाई कोर्ट के पूर्व जज न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का मामला उठाते हुए कहा कि न्यायपालिका में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार है, उसका कारण यह है कि एक ही जाति के लोग जज बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां जज की नियुक्ति जाति के आधार पर होती है। इसकी वजह भ्रष्टाचार है। यशवंत वर्मा का मामला अभी हाल ही में प्रकाश में आया है। सभी को उनके बारे में मालूम है। इस पर ज्यादा क्या कहना है।

उदित राज पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उनके आने का एकमात्र उद्देश्य “संविधान को बचाना” है। उन्होंने कहा कि बिहार के अंदर राजनीतिक चेतना ज्यादा है, लेकिन सामाजिक चेतना का अभाव है। इसकी वजह से सामंती सोच बनी हुई है। यहां जितना राजनीतिक परिवर्तन की जरूरत है, उससे कहीं ज्यादा सामाजिक परिवर्तन की जरूरत है।

कांग्रेस नेता ने जाति जनगणना पर जोर दिया। साथ ही देश से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों का ईवीएम पर भरोसा नहीं है। इसलिए देश में निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराने के लिए ईवीएम को हटाना चाहिए।

दूसरी ओर, केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि साल 2014 के बाद से देश में युवाओं के सामने रोजगार का संकट गहरा गया है।

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में दलितों को रिझाने के लिए कई दल सामने आए हैं। जब इस पर कांग्रेस नेता से प्रतिक्रिया मांगी गई, तो उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान बचाने की लड़ाई में साथ नहीं हैं, वे सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए खुद को दलित नेता बताते हैं।

यह भी पढ़ें-

नई दिल्ली:13 थाना को छोड़कर पूरे मणिपुर में अफस्पा लागू, अरुणाचल और मणिपुर में भी समय सीमा बढ़ी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,465फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
310,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें