25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनिया​बिहार: पीके​ पर दिलीप जायसवाल का तंज, बोले- नहीं बची चुनौती​!

​बिहार: पीके​ पर दिलीप जायसवाल का तंज, बोले- नहीं बची चुनौती​!

प्रशांत किशोर भी डिप्रेशन में चले गए हैं और जो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाए, उससे चुनौती की क्या उम्मीद कर सकते हैं।

Google News Follow

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने रविवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन में चले गए हैं। डिप्रेशन में चले जाने वाले लोगों से चुनौती की कोई उम्मीद नहीं होती है।

पटना के गांधी मैदान में जन सुराज पार्टी द्वारा ​गत दिनों एक रैली आयोजित की गई थी। इस रैली में खाली पड़ी कुर्सियों पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ​कहा कि बिहार की जनता ने उनकी रैली देखी। उनकी रैली में केवल 10-15 हजार लोग आए थे। वह बिहार में बदलाव रैली नहीं कर रहे हैं, वह ‘पैसा किशोर’ हैं।

उन्होंने आगे कहा कि रैली में लोगों की संख्या जब इतनी कम होती है, तो जाहिर सी बात है कि इंसान डिप्रेशन में चला जाता है। ​प्रशांत किशोर भी डिप्रेशन में चले गए हैं और जो व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो जाए, उससे चुनौती की क्या उम्मीद कर सकते हैं।

भाजपा के अन्य नेताओं ने भी प्रशांत किशोर की रैली पर निशाना साधा है। शनिवार को न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा था कि प्रदेश की जनता ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए बिहार आए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बहुत ही समझदार है। जनता आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाती है। ऐसे लोगों को नहीं पूछने वाली है, जिनका मकसद सिर्फ मुख्यमंत्री बनना है।

भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने आगे कहा कि समस्या यह है कि कुछ लोग यह मानने लगते हैं कि वे जो चाहें कर सकते हैं। प्रशांत किशोर को भी अपने बारे में इसी तरह की उलझन थी। इस रैली से उनकी उलझन दूर हुई होगी।

बता दें कि बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को पटना के गांधी मैदान में रैली की। प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि इस रैली में पांच लाख लोग आएंगे। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ।

​यह भी पढ़ें-

मेक इन इंडिया को बढ़ावा, iPhone उत्पादन में 60% की बढ़ोतरी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें