26.9 C
Mumbai
Monday, July 6, 2026
होमदेश दुनियाबिहार चुनाव 2025: 1.5 करोड़ की नौकरी छोड़, चुनावी दंगल में कूदा...

बिहार चुनाव 2025: 1.5 करोड़ की नौकरी छोड़, चुनावी दंगल में कूदा IITian!

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम कोलकाता के इस पूर्व छात्र ने जर्मन कंपनी सीमेंस के 1.5 लाख यूरो पैकेज को यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह अपनी शिक्षा और अनुभव का उपयोग भारत की जनता की सेवा में करना चाहते हैं।

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना साहिब सीट पर सभी की नजरें टिक गई हैं। इस सीट से कांग्रेस ने युवा उम्मीदवार शशांत शेखर को मैदान में उतारा है। शशांत ने विदेश में लगभग 1.5 करोड़ रुपए की नौकरी छोड़कर बिहार के सियासी रण में कदम रखा है।
आईआईटी दिल्ली और आईआईएम कोलकाता के इस पूर्व छात्र को जर्मन कंपनी सीमेंस ने 1.5 लाख यूरो का पैकेज ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए ठुकरा दिया कि वह अपनी शिक्षा और अनुभव का उपयोग भारत की जनता की सेवा में करना चाहते हैं।

शशांत का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा रहा है| उनके दादा चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद शशांत ने एक स्टार्टअप से करियर शुरू किया और बाद में सैमसंग कंपनी के साथ काम किया, लेकिन राजनीति से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा।

साल 2022 में कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने पटना साहिब के लिए जमीनी स्तर पर काम शुरू किया। उनका दावा है कि “आपका बेटा आपके द्वार” अभियान के तहत वे 80 हजार से अधिक घरों का दौरा कर चुके हैं और लोगों के सुझावों के आधार पर 5 साल का विकास रोडमैप तैयार किया है।

वित्तीय स्थिरता के लिए उन्होंने खुशरुपुर (बख्तियारपुर के पास) एक डेयरी फार्म शुरू किया, जिसमें लगभग 80 गायें हैं। इससे न केवल उन्हें आय का स्रोत मिला, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त हुआ।

शशांत का मानना है कि पटना साहिब की राजनीति अब जाति नहीं, मुद्दों पर केंद्रित होगी। उनका कहना है| “2025 का चुनाव अलग होगा, लोग अब प्रदर्शन और योग्यता पर वोट देंगे।” कांग्रेस इस बार नए विचारों और युवा नेतृत्व के सहारे चुनावी समीकरण बदलने की कोशिश में है।

 
यह भी पढ़ें-

ऑनलाइन कंटेंट पर नियंत्रण के लिए 15 नवंबर से लागू होंगी नई गाइडलाइन! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,167फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
319,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें