आईपीएल 2025 में 14 साल की उम्र में शतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी दुनिया के सबसे युवा बल्लेबाज बन गए। आज बिहार ही नहीं पूरा देश उन्हें बधाई दे रहा है। अब बिहार सरकार ने वैभव के लिए बड़ा ऐलान किया है। सबसे कम उम्र में महज 35 बॉल में शतक लगाने वाले पहले बने बिहार के वैभव सूर्यवंशी को नीतीश सरकार 10 लाख रुपये देने का एलान किया है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि वैभव सूर्यवंशी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। सभी को उन पर गर्व है।
सीएम नीतीश कुमार ने वैभव सूर्यवंशी से फोन पर बातचीत की। कहा कि कि मेरी शुभकामना है कि वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नये कीर्तिमान रचें और देश का नाम रोशन करें। वैभव सूर्यवंशी ने मुख्यमंत्री से 12 दिसम्बर को एक अणे मार्ग में मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री जी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की थी। राज्य सरकार की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि देने का भी एलान किया।
वैभव का जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर में हुआ था। वह इस वर्ष के आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में मात्र 12 वर्ष और 284 दिनों की उम्र में बिहार के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था।
सौर ऊर्जा में क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश: योगी सरकार का 2030 तक 500 गीगावाट उत्पादन का बड़ा लक्ष्य!



