बिहार में महागठबंधन की सरकार! नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

महाराष्ट्र के बाद बिहार में भीषण राजनीतिक उठापटक देखने को मिली है और यहां नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्य​​मंत्री पद की शपथ ली है​|​ उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य सहयोगी दलों के साथ एक महागठबंधन बनाया है।

बिहार में महागठबंधन की सरकार! नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Nitish Kumar takes oath as Chief Minister

महाराष्ट्र के बाद बिहार में भीषण राजनीतिक उठापटक देखने को मिली है और यहां नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्य​​मंत्री पद की शपथ ली है| उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ दिया है और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और अन्य सहयोगी दलों के साथ एक महागठबंधन बनाया है। नीतीश कुमार के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है​|
 
बात दें कि गत माह पहले महाराष्ट्र की सियासत बड़ा भूकंप आया था, जिसमें महाविकास आघाडी में शिवसेना सरकार क्या हश्र हुए है यह किसी से छिपा नहीं है| शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना का एक बाद धड़ बागी हो गया| और एकनाथ शिंदे से जा मिला| शिवसेना विधायकों के बागी तेवर के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पार्टी और सत्ता दोनों से हाथ धोना पड़ा|
 
अन्तोगत्वा एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री और भाजपा के देवेंद्र फडणवीस उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर सत्ता परिवर्तन की दिशा और दशा दोनों ही स्पष्ट कर दिया| लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार भी किया गया है​|
 
दूसरी ओर एनडीए की सहयोग से जदयू के नितीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में थे, लेकिन एकाएक एनडीए से गठबंधन तोड़कर इस्तीफा दे दिया था| इसके बाद बिहार में राजद के साथ महागठबंधन कर दोबारा राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे है| वही राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भी उपमुख्यमंत्री पद का शपथ लिया है|
यह भी पढ़ें-

आतंकी हमले की साजिश में एमआईएम सदस्य गिरफ्तार

Exit mobile version