30.5 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: नीरज कुमार सिंह ने विपक्ष को घेरा, बूथ लूट पर कसा...

बिहार: नीरज कुमार सिंह ने विपक्ष को घेरा, बूथ लूट पर कसा तंज!

उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में बूथ लूट और मतपेटी हेराफेरी जैसी घटनाएं आम थीं, वही आज चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

Google News Follow

बिहार के सुपौल जिले के छातापुर में बुधवार को एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री एवं स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।

​उन्होंने कहा कि जिनके शासनकाल में बूथ लूट और मतपेटी हेराफेरी जैसी घटनाएं आम थीं, वही आज चुनाव आयोग पर झूठे आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि 2005 से पहले का “गुंडागर्दी का दौर” वापस लाने की कोशिश हो रही है, लेकिन जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आएगी।

नीरज बबलू ने अपने 20 वर्षों के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पेयजल जैसी योजनाओं पर बिना भेदभाव काम हुआ है। विपक्ष को विकास नजर नहीं आता तो उन्हें “आंख का इलाज” कराना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि वीरपुर से जल्द हवाई सेवा शुरू होगी। इसके साथ ही महिला आरक्षण, स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता और पेंशन बढ़ोतरी जैसी योजनाओं की उपलब्धियां भी गिनाईं।

सम्मेलन में मंत्री हरि सहनी ने नीरज बबलू को “शेर जैसा नेता” करार देते हुए जनता से उनके समर्थन की अपील की। मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने भारी भीड़ को एनडीए के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन बताया। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने विपक्ष को “बहुरूपिया” कहकर सावधान रहने की सलाह दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने की। इस दौरान नेताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार की विकासपरक नीतियों का उल्लेख किया।

उन्होंने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि दरभंगा में पीएम की मां को गाली देने जैसी घटनाओं से जनता आक्रोशित है। सम्मेलन में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

​यह भी पढ़ें-

शेयर बाजार गुलजार, जीएसटी सुधारों से सेंसेक्स उछला, निफ्टी में तेजी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें