36 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमन्यूज़ अपडेटट्रैफिक जाम में फंसे तो भड़के कांग्रेस नेता, सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारकर...

ट्रैफिक जाम में फंसे तो भड़के कांग्रेस नेता, सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारकर दी गालियां!

"मैंने किसी को न मारा, न गाली दी।" नेता ने दी सफाई।

Google News Follow

झारखंड कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री कृष्ण नंद त्रिपाठी पर बुधवार (3 सितंबर)को अपने ही सुरक्षा दल में तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट और अभद्रता का आरोप लगा है। मामला लातेहार जिले का है, जहाँ करम पूजा के दौरान ट्रैफिक जाम में फंसने पर नेता ने कथित तौर पर गुस्से में अपने बॉडीगार्ड को थप्पड़ जड़ दिया और गालियां दीं। इस घटना ने पुलिस महकमे में रोष पैदा कर दिया है।

कांस्टेबल रविंद्र ऋखियाशन त्रिपाठी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात हैं, उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, “जैसे ही हम स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे थे, नेताजी आकर गालियां देने लगे। उन्होंने मुझे थप्पड़ भी मारा और अयोग्य कहा।” कांस्टेबल ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है, जब नेता का काफिला ट्रैफिक में फंस गया था। आरोप है कि त्रिपाठी ने उन्हें रास्ता साफ करने का आदेश दिया, लेकिन जब जाम तुरंत नहीं खुला तो वह बौखला गए।

घटना के बाद पीड़ित कांस्टेबल ने दाल्टनगंज नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। वहाँ ज़ीरो FIR दर्ज की गई है, जिसे अब लातेहार ट्रांसफर किया जाएगा। थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार के मुताबिक, इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं लगाई गई हैं।

त्रिपाठी का बचाव

कांग्रेस नेता त्रिपाठी ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा, “मैंने किसी को न मारा, न गाली दी। सिर्फ बॉडीगार्ड्स को अलर्ट रहने को कहा और खुद रास्ता खुलवाकर निकल गया। सब कुछ CCTV में साफ है। जब वे गाड़ी नहीं हटा पाए और मैंने मिनटों में रास्ता खुलवाया तो उन्हें अपमानित महसूस हुआ और बदले की भावना से FIR दर्ज की गई।”

पुलिस एसोसिएशन की कड़ी प्रतिक्रिया

इस घटना पर लातेहार पुलिस पुरुष संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के अध्यक्ष करण सिंह ने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा, “अगर किसी नेता को सुरक्षाकर्मी अयोग्य लगता है, तो उसे वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट करना चाहिए, न कि उस पर हाथ उठाना। CCTV फुटेज में घटना का स्पष्ट सबूत मौजूद है।”

पूर्व मंत्री कृष्ण नंद त्रिपाठी झारखंड में ग्रामीण विकास, श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण और पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। उनके खिलाफ दर्ज FIR से कांग्रेस पार्टी और राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

यह भी पढ़ें:

स्वास्थ्य और जीवन बीमा पर अब नहीं लगेगा GST, बीमा प्रीमियम होगा सस्ता

पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर, मरने वालों की संख्या 883 तक पहुँची!

बिहार: नीरज कुमार सिंह ने विपक्ष को घेरा, बूथ लूट पर कसा तंज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें