29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमक्राईमनामापूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से ईडी पूछताछ, गैरकानूनी बेटिंग एप केस!

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन से ईडी पूछताछ, गैरकानूनी बेटिंग एप केस!

ईडी ने पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की और धवन से उनके किसी वित्तीय या गैर-वित्तीय संबंध के बारे में सवाल पूछे।

Google News Follow

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को कथित अवैध बेटिंग एप वन-एक्स-बेट (1xBet) से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ की। ईडी ने उन्हें सुबह 11 बजे एजेंसी मुख्यालय बुलाया, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। एजेंसी यह जांच कर रही है कि क्या धवन ने इस एप के प्रचार में अपनी छवि का इस्तेमाल किया और इसके बदले किसी प्रकार का भुगतान लिया था।

धवन का नाम कुछ विज्ञापनों के जरिए इस एप से जुड़ा बताया गया है। ​ईडी ने पूछताछ धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की और धवन से उनके किसी वित्तीय या गैर-वित्तीय संबंध के बारे में सवाल पूछे। अधिकारियों का कहना है कि एजेंसी का फोकस इस नेटवर्क के पीछे छिपे मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर है।

इससे पहले, इसी मामले में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने हाल ही में अन्य ऑनलाइन बेटिंग एप्स और उनसे जुड़े प्लेटफॉर्म्स पर भी छापेमारी की थी। एजेंसी का दावा है कि इन एप्स के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी और टैक्स चोरी हुई है।

भारत में ऑनलाइन बेटिंग बाजार तेजी से फैल रहा है। अनुमान है कि करीब 22 करोड़ लोग अलग-अलग एप्स का इस्तेमाल करते हैं, जिनमें से लगभग 11 करोड़ नियमित यूजर हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उद्योग 100 अरब डॉलर से अधिक का है और हर साल 30 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

हालांकि धवन पर अब तक कोई ठोस आरोप साबित नहीं हुआ है, लेकिन ईडी की सख्ती से साफ है कि आने वाले समय में और नाम सामने आ सकते हैं। सरकार पहले ही कई प्लेटफॉर्म्स को बैन करने के आदेश दे चुकी है और अब एजेंसी विज्ञापनों में शामिल क्रिकेटरों व फिल्मी हस्तियों की भूमिका पर भी जांच तेज कर रही है।

​यह भी पढ़ें-

बिहार: नीरज कुमार सिंह ने विपक्ष को घेरा, बूथ लूट पर कसा तंज!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें