28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही सीएम फेस होंगे-निशांत!

बिहार: विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही सीएम फेस होंगे-निशांत!

पिछले कई महीने से निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर चर्चा होती रही है। इसे लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने कई मौकों पर पार्टी कार्यालय के सामने पोस्टर और बैनर लगाए हैं।

Google News Follow
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा का बाजार गर्म रहा है। इस पर निशांत कुमार ने अभी भी पत्ते नहीं खोले हैं, हालांकि उन्होंने अपने पिता को लेकर जरूर कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वही एनडीए के सीएम फेस होंगे।

निशांत कुमार ने मंगलवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में सीएम चेहरा नीतीश कुमार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस बात को माना है।

उन्होंने बिहार के लोगों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनाने की अपील की। निशांत कुमार ने कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार आए थे और उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा कि 15 साल हमारे साथ रहे और उन्हीं के फेस पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे।”

राजनीति में उनकी एंट्री के बारे में पूछे गए सवाल को निशांत कुमार हंसकर टाल गए। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर दो टूक कहा कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और 100 प्रतिशत ठीक हैं। बिहार की जनता देख रही है, जनता मालिक है, वह फैसला लेगी।

उन्होंने बिहार की जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि 2010 में जो बहुमत दिया था, इस बार उससे भी ज्यादा दें। उल्लेखनीय है कि पिछले कई महीने से निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर चर्चा होती रही है। इसे लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने कई मौकों पर पार्टी कार्यालय के सामने पोस्टर और बैनर लगाए हैं।

जदयू के कई कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक दावा किया था कि होली के बाद निशांत राजनीति में आएंगे। हालांकि, अब तक इसे लेकर पिता-पुत्र ने कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें-

‘केसरी चैप्टर 2’: बोले मंजिंदर सिंह सिरसा, ‘कांग्रेस ने अंग्रेजों की नकल की’!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें