29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनिया'केसरी चैप्टर 2': बोले मंजिंदर सिंह सिरसा, 'कांग्रेस ने अंग्रेजों की नकल...

‘केसरी चैप्टर 2’: बोले मंजिंदर सिंह सिरसा, ‘कांग्रेस ने अंग्रेजों की नकल की’!

​साल 1984 में, इसी मानसिकता ने भीड़ का नेतृत्व किया, घरों को जला दिया, महिलाओं का शोषण किया और हजारों सिखों का कत्लेआम किया। सबूत मिटा दिए गए, अपराधियों को पुरस्कृत किया गया।

Google News Follow
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला बाग’ की मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग रखी गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों के साथ फिल्म देखी। कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने अंग्रेजों की नकल की है।

मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ” ‘केसरी चैप्टर 2’ देखने से यह स्पष्ट हो जाता है| कांग्रेस ने अंग्रेजों की नकल की: सच्चाई को दबाना, नायकों को चुप कराना, अत्याचार को संरक्षण देना। साल 1984 में, इसी मानसिकता ने भीड़ का नेतृत्व किया, घरों को जला दिया, महिलाओं का शोषण किया और हजारों सिखों का कत्लेआम किया। सबूत मिटा दिए गए, अपराधियों को पुरस्कृत किया गया। एक राज्य समर्थित नरसंहार, औपनिवेशिक भयावहता से कम नहीं!!”

एक अन्य पोस्ट में मूवी मेकर को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “फ़िल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने देशभक्ति, शौर्य और बलिदान की भावना को इतने प्रभावशाली ढंग से जीवंत किया है कि हर पल प्रेरणा से भर जाता है। हर दृश्य में गौरव की झलक और अदम्य साहस की कहानी निहित है। अक्षय कुमार, आर. माधवन और ‘केसरी चैप्टर 2’ की पूरी टीम को इस बेहतरीन फिल्म के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

इससे पहले सिरसा ने कहा, “युवाओं से पहले मैं कांग्रेस के सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि वे यह फिल्म जरूर देखें। उन्हें समझ में आएगा कि सी. शंकरन नायर का इतिहास मिटाकर क्या अपराध हुआ है। कांग्रेस ने जलियांवाला बाग में अंग्रेजों से कम अपराध नहीं किया।”

स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ” ‘चैप्टर 2’ एक शानदार फिल्म है। मैंने इसका थोड़ा सा हिस्सा देखा है, लेकिन मैं इसे पूरा देखना चाहूंगी। मैं अक्सर कहती हूं कि हमें अपने देश, अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान देने का मौका कभी नहीं मिलेगा, इसलिए हम अपने देश के लिए जीना शुरू करें…।”

उल्लेखनीय है कि अभिनेता अक्षय कुमार और आर. माधवन स्टारर फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की स्क्रीनिंग चाणक्यपुरी स्थित पीवीआर सिनेमा में की गई। राजनीतिक हस्तियों ने फिल्म को शानदार बताया।

यह भी पढ़ें-

बंगाल में जन आक्रोश और हिंदू जागृति, बदलाव का समय-चट्टोपाध्याय!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें