25 C
Mumbai
Sunday, November 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बिहार आगमन पर राजनीतिक हलचल...

बिहार: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बिहार आगमन पर राजनीतिक हलचल तेज!

5 मार्च को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 6 से 10 मार्च तक हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा।

Google News Follow

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के गोपालगंज आ रहे हैं। भोरे प्रखंड के रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में 6 मार्च से श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा हनुमंत कथा का किया जायेगा। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बिहार आने को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है।  

राजद के विधायक राकेश रोशन ने कहा कि इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। प्रधानमंत्री आ चुके हैं और बहुत सारे लोग आएंगे। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं। वह धुव्रीकरण के लिए जाने जाते हैं। ये तो सनातन धर्म के नाम पर देश में जो गंगा-जमुनी तहजीब है, उसे मिटाना चाहते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार बुद्ध और महावीर की धरती है, इसलिए इस धरती पर उनका कुछ चलने वाला नहीं है। बिहार की जनता ने मन बना लिया है कि इस बार तेजस्वी की सरकार हो।

भाजपा के विधायक लखेंद्र पासवान ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आ रहे हैं, हम लोग उनके स्वागत को लेकर तैयार हैं। उनके आने से बहुत लोग बौखला भी जाएंगे। सनातन धर्म का प्रचार हो रहा है, तो यह अच्छी बात है। सभी लोग खुश हैं। बहुत लोग चाह रहे हैं, वे आएं।

बता दें कि कथा वाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री 5 से 10 मार्च तक गोपालगंज में रहेंगे। वह भोरे के रामनगर स्थित श्रीराम जानकी मठ में हनुमान जी पर कथा वाचन और चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि 5 मार्च को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 6 से 10 मार्च तक हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री हर रोज दिव्य दरबार का भी आयोजन करेंगे और श्रद्धालुओं का पर्चा निकालेंगे। कार्यक्रम को लेकर भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली बजट: भाजपा विधायक ने ‘आप’ पर लगाया गंभीर आरोप!

 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें