29.7 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: प्रशांत किशोर ने नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, नहीं बनेंगे...

बिहार: प्रशांत किशोर ने नीतीश को लेकर दिया बड़ा बयान, नहीं बनेंगे अगले मुख्यमंत्री!

नीतीश कुमार किसी भी स्थिति में बिहार के अगले मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उनके दल को इतनी कम सीटें आएंगी कि उनके किसी तरफ पलटने का फायदा नहीं होगा।  

Google News Follow
बिहार में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार के अगले मुख्यमंत्री होने को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर बड़ा बयान दिया है| वे इन दिनों जन सुराज उद्घोष यात्रा के तहत बुधवार को पश्चिम चंपारण पहुंचे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी भी स्थिति में बिहार के अगले मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उनके दल को इतनी कम सीटें आएंगी कि उनके किसी तरफ पलटने का फायदा नहीं होगा।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिहार आने पर भले नीतीश कुमार को बिहार का लाडला मुख्यमंत्री बता रहे थे, लेकिन मेरी अपील है कि वे अगली बार बिहार आएं तो उन्हें यह घोषणा करनी चाहिए कि यही लाडले व्यक्ति अगले पांच वर्ष भी मुख्यमंत्री रहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा के बाद भाजपा को चंपारण में एक-एक सीट पर हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपाई नीतीश कुमार को खाली मुखौटा बनाकर वोट लेना चाहते हैं, चुनाव जीतने के बाद इस बार नीतीश कुमार को हटाकर अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार में इतना दम नहीं है कि पलटी मार लें, वह चुनाव जीतने के बाद पलटी मारते हैं। नीतीश कुमार ने 2015 के अलावा अपने पूरे जीवन में भाजपा के बगैर चुनाव नहीं लड़ा है, वह लड़ते ही हैं भाजपा की ताकत और संगठन के भरोसे।

पीके ने कहा कि उनके पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह अकेले चुनाव लड़ लें। उनका इतिहास चुनाव लड़ने के बाद पलटी मारने का है। लेकिन, इस बार जनता भी मन बनाकर बैठी है कि उनके दल को इतनी कम सीटें आएंगी कि उनके किसी तरफ पलटने का कोई फायदा नहीं होगा। वह मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले हैं।

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार के बजट को निराशाजनक बताते हुए छलावा करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट पिछले 18-19 वर्षों से एक जैसा है, जिसमें न तो प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने की योजना है और न ही पलायन रोकने की। शिक्षा सुधार, रोजगार और उद्योग स्थापना पर भी कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। बिना ठोस नीति के बिहार की स्थिति में कैसे सुधार आएगा?

यह भी पढ़ें-

उत्तराखंड: दो रोपवे परियोजना को केंद्र ने दी मंजूरी, 36 मिनट में पूरी होगी केदारनाथ की यात्रा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें