25 C
Mumbai
Saturday, February 7, 2026
होमक्राईमनामासिलीगुड़ी में घायल भाजपा नेताओं से मिले बिप्लब देब, दी चेतावनी!

सिलीगुड़ी में घायल भाजपा नेताओं से मिले बिप्लब देब, दी चेतावनी!

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की असफलता और कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रमाण है। 

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव सह प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने टीएमसी से जुड़े लोगों के हमले में घायल हुए भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

बिप्लब देब ने दोनों नेताओं से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। घायल भाजपा सांसद और विधायक ने बताया कि जब वे जलपाईगुड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे थे, तभी टीएमसी समर्थित गुंडों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनके वाहनों में तोड़फोड़ की और पत्थरबाजी की, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद बिप्लब देब ने कहा कि यह घटना पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार की असफलता और कानून व्यवस्था की स्थिति का प्रमाण है।

ममता सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। जनता आगामी विधानसभा चुनाव में ममता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पश्चिम बंगाल में टीएमसी शासन के खिलाफ जनाक्रोश लगातार बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि ममता दीदी और उनकी पार्टी के नेता अब सत्ता छिनने के डर से घबरा गए हैं और भाजपा नेताओं पर साजिशन हमले करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं पर इस तरह के हमले से पार्टी डरने वाली नहीं है, बल्कि और मजबूती से जनता के बीच जाएगी।

सिलीगुड़ी दौरे के दौरान बिप्लब देब ने स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब परिवर्तन के मूड में है और भाजपा के पक्ष में माहौल तेजी से बन रहा है।

बता दें कि भाजपा सांसद और विधायक पर यह हमला सोमवार को उस समय हुआ था जब भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लेने गया था।

दौरे के दौरान कुछ लोगों ने प्रतिनिधिमंडल पर हमला कर दिया, जिसमें सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष घायल हो गए। भाजपा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और राज्य सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
 
यह भी पढ़ें-

प्रसिद्ध अभिनेता और लेफ्टिनेंट कर्नल मोहनलाल को सेना प्रमुख ने किया सम्मानित!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,258फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें