31 C
Mumbai
Monday, March 23, 2026
होमदेश दुनियाबीरेन सिंह दोबारा बने मणिपुर के CM

बीरेन सिंह दोबारा बने मणिपुर के CM

पार्टी नेतृत्व राज्यों में नई सरकार की बागडोर संभालने के लिए फिर से प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह पर भरोसा कर सकता है।

Google News Follow

Related

मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को इंफाल में मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया।केंद्रीय वित्त मंत्री और भाजपा की केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण ने कहा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी| आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है।

बीरेन सिंह के साथ मुख्यमंत्री के रूप में नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के समर्थन से राज्य में पिछली सरकार बनाई थी।मणिपुर में सीएम पद के लिए संभावित विकल्प के तौर पर भाजपा विधायक टी विश्वजीत सिंह का नाम भी चर्चा में था।

मतणना के बाद भाजपा ने चार राज्‍यों में सरकार गठन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों को नियुक्‍त किया था। इसमें मणिपुर के लिए केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और किरन रिजुजु को नियुक्‍त किया गया था।

पिछले बुधवार को ही गोवा और मणिपुर के मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की थी। तभी से संभावना जताई जा रही थी कि पार्टी नेतृत्व राज्यों में नई सरकार की बागडोर संभालने के लिए फिर से प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह पर भरोसा कर सकता है।

मणिपुर मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि बीरेन सिंह से मुलाकात कर उन्हें पार्टी की शानदार जीत पर बधाई दी। साथ ही कहा कि वह मणिपुर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें-

Rajasthan: CM गहलोत के बेटे पर FIR से सियासी घमासान तेज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें