BJP और एकनाथ शिंदे का तैयार है ​प्लान​ “बी” ​!

शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की तमाम अपील के बाद भी गुरुवार को कई विधायक बागी होकर एकनाथ शिंदे के खेमे में चले गए​|​​ शिंदे का दावा है कि उनके साथ कुल 46 विधायक हैं​|​​

BJP और एकनाथ शिंदे का तैयार है ​प्लान​ “बी” ​!
महाराष्ट्र की सियासी​ हलियारें में हड़कंप व सियासी​ भूचाल लाने वाले शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे 46 विधायकों के साथ उद्धव ठाकरे सरकार से समर्थन वापसी को आज पत्र देने​ की उम्मीद जताई जा रही​ हैं|​ ​शिंदे और भाजपा​​ उद्धव के हमले​​ से बचने के लिए और अपने अभियान को सफल बनाने के लिए प्लान ​”​बी​” भी​ तैयार करके चल रही है|​​
महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ी उलटफेर​​ हो सकती है|​​ शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की तमाम अपील के बाद भी गुरुवार को कई विधायक बागी होकर एकनाथ शिंदे के खेमे में चले गए|​​ शिंदे का दावा है कि उनके साथ कुल 46 विधायक हैं|​​ इस बीच चर्चा है कि इस पूरे खेल के पीछे भाजपा​​ का हाथ है|​​ सूत्रों की माने तो BJP और एकनाथ शिंदे का प्लान ​”​बी​” भी तैयार है|
बता​ दें कि​ महाराष्ट्र के राज्यपाल कोशियारी पहले ही कोरोना पीड़ित होने की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती​​ हैं|​​ ऐसे में राज्यपाल के कार्यभार की जिम्मेदारी गोवा के राज्यपाल श्रीधरन पिल्लै को सौंपी जा सकती है|​​ इस​ स्थिति में​ एकनाथ शिंदे अपने तमाम बागी विधायकों के साथ मुंबई आने के बजाय सीधे गोवा  जा सकते हैं और तमाम विधायकों के साथ गोवा राज्यपाल के सामने अपनी परेड कर सकते हैं|​​
दूसरी ओर भाजपाऔर एकनाथ शिंदे को इस बात की आशंका बनी हुई है कि अगर इन बागी विधायकों को फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई लाया जाता है तो इनमे से कुछ विधायकों के उद्धव ठाकरे या शरद पवार के डर के चलते टूटने की संभावना हमेशा बन सकती है|​​ ​​क्योकि कानून व्यवस्था और पुलिस की जिम्मेदारी अभी भी इनके ही हाथ में​​ है|
इसके अलावा आज दोपहर के बाद एकनाथ शिंदे अपने दो तिहाई सदस्यों के साथ मौजूदा सरकार से समर्थन वापस लेने का पत्र दे सकते हैं|​​ इसके बाद ही एकनाथ शिंदे अपने दो तिहाई विधायकों के साथ खुद के ही असली शिवसेना होने का दावा भी पेश करेंगे|​ ​
यह भी पढ़ें-

अफगानिस्तान ​: ​​मुश्किल​​​​ ​में​​ भारत उनके साथ खड़ा ​रहा है: PM मोदी ​

Exit mobile version