30 C
Mumbai
Thursday, November 19, 2026
होमदेश दुनियाभाजपा का राहुल से सवाल, विदेश जाकर भारत को बदनाम करने से...

भाजपा का राहुल से सवाल, विदेश जाकर भारत को बदनाम करने से क्या हासिल?

गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को ऊपर लाने का काम किया गया है। राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि वे अर्थव्यवस्था को किस पैमाने पर समझते हैं।

Google News Follow
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने जोरदार पलटवार किया है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी स्वयं मानसिक रूप से बीमार हैं, जबकि देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद ने कहा कि पूरी दुनिया में भारत की अपनी अलग पहचान और धाक है। देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। लोगों की आमदनी के स्रोत बढ़ रहे हैं और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि हो रही है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों को ऊपर लाने का काम किया गया है। राहुल गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि वे अर्थव्यवस्था को किस पैमाने पर समझते हैं।

खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश में रहते हुए संसद का सामना नहीं करते और विदेश में जाकर भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी की यह आदत आगे भी जारी रही तो कांग्रेस का सर्वनाश होना तय है और पार्टी का देश से सफाया हो जाएगा।

भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस साल राहुल गांधी अपनी संसदीय सीट रायबरेली में केवल चार बार गए हैं, जबकि पिछले 40 दिनों से विदेश यात्राएं कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि राहुल गांधी विदेश में जाकर क्या कर रहे हैं? वह अलग-अलग देशों के विश्वविद्यालयों में जाकर भारत की छवि धूमिल करने और देश को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

तुहिन सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी ने हाल ही में भारतीय अर्थव्यवस्था को डेड बताया था। जब उन्हें तथ्यों के आधार पर जवाब मिला तो अब वह कह रहे हैं कि लोकतंत्र डेड है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र बीमार नहीं हैं, बल्कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी को अपनी मानसिक स्थिति पर ध्यान देने और मदद लेने की जरूरत है।

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बार-बार विदेश जाकर भारत को बदनाम करने से राहुल गांधी को क्या हासिल हो रहा है? क्या वह नक्सली विचारधारा वाले लोगों का एक गिरोह बनाना चाहते हैं? उन्हें अपनी संसदीय सीट पर भी ध्यान देना चाहिए अन्यथा रायबरेली में भी वही स्थिति हो सकती है, जो कभी अमेठी में हुई थी। उन्होंने राहुल गांधी से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियां निभाने की अपील भी की।

भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल का नेता हो, उसके लिए देश सबसे पहले होना चाहिए। किसी को भी देश के खिलाफ अफवाहें फैलाने का अधिकार नहीं है। इस तरह की बयानबाजी से देश को नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ रही है। ऐसे में राहुल गांधी इस तरह के बयान देकर क्या हासिल करना चाहते हैं? उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां उद्योग लगाने के लिए जमीन की कीमतों में 50 से 100 गुना तक वृद्धि हुई है। एक ओर दुनिया के तमाम देश भारत की ओर देख रहे हैं और यहां निवेश करना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी भारत की छवि खराब करने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें