25 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनिया'जय सियाराम के बाद जय श्रीकृष्ण कहलाएंगे,कांग्रेस की वैचारिक हार' 

‘जय सियाराम के बाद जय श्रीकृष्ण कहलाएंगे,कांग्रेस की वैचारिक हार’ 

 राहुल गांधी के जय श्रीराम बयान पर बीजेपी का पलटवार    

Google News Follow

Related

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को बीजेपी पर जय श्रीराम और जय सियाराम का उल्लेख कर राहुल गांधी ने हमला बोला था। अब बीजेपी ने राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है। उत्तर प्रदेश के दोनों उपमुख़्यमंत्री ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें भारत की संस्कृति के बारे में कुछ भी पता नहीं है। राहुल गांधी को नाटक मंडली का नेता भी बताया। गौरतलब है कि, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश में कहा कि ‘वे जय श्रीराम बोलते हैं, जय सियाराम नहीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कोई महिला नहीं है। उन्होंने कहा कि वे माता सीता की पूजा नहीं करते हैं। यानी महिला का सम्मान नहीं करते हैं।

इसके बाद, बीजेपी के नेताओं ने सिलसिलेवार से राहुल गांधी पर हमला किया। उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी नाटक मंडली के नेता हैं वे कोट के ऊपर जनेऊ पहनते हैं। उन्हें भारत की संस्कृति के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वे केवल गली गली दौड़ रहे हैं क्योंकि उन्हें जनता ने नकार दिया है। जबकि डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने एक ट्वीट कर कहा कि, भगवान राम के अस्तित्व को नकारने वाली कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को जय श्रीराम नहीं तो जय सियाराम बीजेपी ने बोलना सीखा दिया। यह बीजेपी की वैचारिक जीत है,जबकि कांग्रेसी विचारधारा की हार है। उन्होंने कहा कि अभी राहुल गांधी से जय श्री राधा रानी सरकार और जय श्री कृष्ण कहलवाना है।

वहीं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा का ज्ञान, बाबा-बाबा  ब्लैक शिप तक ही सिमटा हुआ है। उन्होंने कहा कि भगवान राम की शुरुआत ही श्री से होती है। श्री भगवान विष्णु की पत्नी माता लक्ष्मी और माता सीता जी के लिए होता है। उन्होंने कहा कि ज़रा राहुल  गांधी को इतिहास खोलकर देख लेना चाहिए। नहीं गूगल बाबा की भी सहायता ले सकते हैं ,यहां भी इस संबंध में जानकारी उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें

तृणमूल कांग्रेस के बूथ अध्यक्ष के घर में बम ब्लास्ट​, तीन​ ​की मौत

आफताब ने पहले श्रद्धा के हाथ का किया था टुकड़े,चाइनीज चापड़ का इस्तेमाल!       

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें