29 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमदेश दुनियाBJP के बिहार विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज, जिला महासचिव की मौत ...

BJP के बिहार विधानसभा मार्च पर लाठीचार्ज, जिला महासचिव की मौत  

बिहार शिक्षक भर्ती और दस लाख रोजगार की मांग को लेकर बीजेपी विधानसभा मार्च निकाल रही थी। इस दौरान पुलिस ने लाठी डंडे प्रहार किया। इस लाठीचार्ज में जहानाबाद के जिला महासचिव विजय सिंह की मौत हो गई।

Google News Follow

Related

बिहार में बवाल बाय! बिहार शिक्षक भर्ती और दस लाख रोजगार की मांग को लेकर बीजेपी आक्रामक नजर है। जिसको लेकर गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ता विधानसभा मार्च निकाल रहे थे। जिन पर बिहार पुलिस ने लाठी डंडे प्रहार किया। इस लाठीचार्ज में जहानाबाद के जिला महासचिव विजय सिंह की मौत हो गई। बीजेपी ने बताया कि लाठीचार्ज के दौरान विजय सिंह के सिर पर  लाठी लगाने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।
वहीं, इस संबंध में पुलिस का कहना है कि विजय सिंह बेहोशी के हालत में मिले थे, उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। लाठीचार्ज के दौरान बीजेपी सांसद जनार्दन सिग्रीवाल, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित कई नेता लाठी खाते हुए देखे गए। इस संबंध में सुशील मोदी एक ट्वीट कर लिखा है की ” बिहार में पुलिस द्वारा क्रूर लाठीचार्ज में जीएस विजय कुमार  की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस प्रशासन इसे नकार रहा है और उसका कहना है कि  विजय सिंह बेहोशी की हालत में  मिले थे उनके शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं।
इस मामले पर पार्टी  अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार एक चार्जशीटेड आदमी को बचाने के लिए नैतिकता को भी ताक पर रख दिया है। यह महागठबंधन की बौखलाहट है। वहीं बताया जा रहा है लि विधानसभा मार्च के दौरान जब  बीजेपी सांसद जनार्दन सिग्रीवाल ने बैरिकेडेट तोड़ दिया तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया।   पुलिस प्रशासन का  कहना है बीजेपी के मार्च को  डाक बंगला चौराहे पर ही रोकने की कोशिश की ,लेकन बीजेपी के नेताओं  ने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।
ये भी पढ़ें    

 

भारत और फ्रांस के बीच 90 हजार करोड़ का रक्षा समझौता?

पेरिस के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, बैस्टिल दिवस परेड में होंगे शामिल

दिल्लीवालों को सताने लगा यमुना नदी का रौद्र रूप, लालकिले तक पहुंचा बाढ़ का पानी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,209फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें