26 C
Mumbai
Saturday, March 7, 2026
होमराजनीतिमैनपुरी सीट पर होगी कांटे की टक्कर, बीजेपी ने रघुराज शाक्य को...

मैनपुरी सीट पर होगी कांटे की टक्कर, बीजेपी ने रघुराज शाक्य को उतारा 

शाक्य मुलायम सिंह यादव के शिष्य बताये जा रहे हैं और  शिवपाल यादव के करीबी हैं। 

Google News Follow

Related

मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की लड़ाई रोचक हो चली है। एक ओर जहां अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने मुलायम सिंह यादव के शिष्य कहे जाने वाले रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि रघुराज शिवपाल यादव के करीबी हैं। कहा जा रहा है यह लड़ाई अब बहू बनाम शिष्य हो गई है।

बात दें कि सोमवार को मुलायम सिंह की समाधि स्थल पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद  डिंपल यादव ने नामांकन किया। 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपाल यादव ने रघुराज शाक्य को सपा से टिकट देने की मांग की थी लेकिन अखिलेश यादव ने इसे इंकार कर दिया था। इसके बाद बिना शर्त शाक्य बीजेपी में शामिल हो गए थे।
अब उन्हें मैनपुरी सीट से उतारा गया है। माना जा रहा है कि शाक्य के उतरने से मैनपुरी का मुकाबला काफी रोचक हो गया है। रघुराज शाक्य जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले है। यह सीट मैनपुरी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। कहा जा रहा है कि अगर बीजेपी यहां खुद को मजबूत कर लेती है तो अखिलेश यादव के लिए कई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट खाली हुई है। जिस पर समाजवादी पार्टी डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने रघुराज शाक्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। डिंपल यादव नामांकन के बाद मैनपुरी सीट से प्रचार का आगाज किया।
ये भी पढ़ें  
     

क्रूरता की हदें पार: श्रद्धा के बाद आफताब आमीन के निशाने पर कौन थी? 

ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग की पूजा करने के मामले में 17 को आएगा फैसला  

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें