23 C
Mumbai
Sunday, January 18, 2026
होमदेश दुनियासुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को भाजपा ने दी ​महत्वपूर्ण​ ​जिम्मेदारी

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी को भाजपा ने दी ​महत्वपूर्ण​ ​जिम्मेदारी

बांसुरी स्वराज ने कानून में बैरिस्टर की डिग्री ​भी​​ है। उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ स्टडीज पूरा किया है।कानूनी पेशे में बांसुरी का 16 साल का ​एक लंबा ​अनुभव है। 

Google News Follow

Related

भारतीय जनता पार्टी की तेज-तर्रार नेता और पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को भाजपा की ओर से दिल्ली इकाई के क़ानूनी प्रकोष्ठ का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है|इस नियुक्ति के साथ ही बांसुरी स्वराज का राजनीति में प्रवेश हो गया|बांसुरी सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं|अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के शीर्ष नेताओं को ​बांसुरी स्वराज ने ​धन्यवाद दिया।
​बता दें कि ​बंसुरी स्वराज ने वारविक विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की डिग्री और लंदन में बीपीपी लॉ स्कूल से कानून की डिग्री हासिल​ ​की है।बांसुरी स्वराज ने कानून में बैरिस्टर की डिग्री भी​​ है।उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ स्टडीज पूरा किया है। कानूनी पेशे में बांसुरी का 16 साल का ​एक लंबा ​अनुभव है। 
​वहीं, बांसुरी स्वराज को मिली जिम्मेदारी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कुछ लोगों ने भाजपा पर परिवारवाद को लेकर सवाल उठाये हैं, कुछ यूज़र्स ने बांसुरी को बधाई देते हुए कहा कि वह आगे अपनी मां की तरह काम करें। ​ ​
बांसुरी स्वराज को प्रदेश बीजेपी में लीगल सेल का को-कन्वीनर बनाया गया है। दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि स्वराज की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और उम्मीद है कि वह भाजपा को मजबूत करेंगी। बांसुरी स्वराज ने अपने ट्विटर अकाउंट से नियुक्ति पत्र की फोटो शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी महासचिव बीएल संतोष, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और भाजपा दिल्ली को धन्यवाद दिया है।
 
यह भी पढ़ें-

अतीक अहमद का काफिला यूपी पहुँचा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,405फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
287,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें